Home Cricket Ipl जानिए अब तक IPLमें किसने की सबसे ज्यादा छक्कों की बारिश

जानिए अब तक IPLमें किसने की सबसे ज्यादा छक्कों की बारिश

0

नई दिल्ली। फटाफट क्रिकेट के नाम से मशहूर IPL के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होगा। जिसमें बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाते नजर आएंगे। और एक फिर क्रिकेट फैंस को चौकों, छक्कों की बारिश के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13 सीजन समाप्त हो चुके है। इनमें भी क्रिकेट फैंस को बड़े-बड़े शॉट्स देखने को मिले हैं। यदि इस लीग में एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो इस सूची में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं।

IPL में सर्वाधिक बोल्ड करने का रिकॉर्ड MI के इस गेंदबाज के नाम

क्रिसगेल ने ठोके 239 छक्के

IPL में एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। क्रिस गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB )की ओर से खेलते हुए 239 छक्के जड़े हैं, जो अभी रिकॉर्ड है। हालांकि गेल अब RCB का हिस्सा नहीं है, लेकिन उन्होंने इस टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। वहीं आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे पायदान पर एबी डिविलियर्स हैं और उन्होंने कुल 222 छक्के लगाए थे, तो वहीं विराट कोहली 201 छक्कों के साथ तीसरे पायदान पर है।

MI vs RCB: जानिए IPL के 13वें सीजन तक कौन रहा किस पर भारी

किरोन पोलार्ड दूसरे पायदान पर 

IPL में किसी एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज किरोन पोलार्ड हैं। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अब तक 198 छक्के जड़े हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के लिए सबसे ज्यादा छक्के यानी 186 छक्के महेंद्र सिंह धौनी ने ठोके हैं। हैदराबाद की तरफ से डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 137 छक्के जमाए हैं. तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 126 छक्के लगाए हैं।

NZ vs ENG: टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान

इन्होंने भी किया कमाल

IPL के इस महाकुंभ में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए शेन वॉटसन ने 109 छक्के जड़े हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रिषभ पंत ने 103 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा पंजाब किंग्स के बल्लेबाज डेविड मिलर ने 87 छक्के ठोके हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version