जानिए, IPL 2022 के लिए कब होगा मेगा ऑक्‍शन

0
551

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) की 2 नई टीम का खुलासा हो चुका है। IPL 2022 में अब कुल 10 टीमों के बीच खिताब के लिए मैदान में आमने-सामने होगी। 2 नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ हैं। एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। इसमें 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, यानी कुल 2 टीमों में 50 खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्‍शन होना है। इसमें नए सिरे से खिलाड़ियों की नीलामी होगी, लेकिन आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्‍शन कब होगा, इसकी तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। फ्रेंचाइजियों के साथ-साथ क्रिकेट फैंस भी इस बड़े ऑक्‍शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Dinesh Karthik ने अपने जुड़वा बच्चों के रखे विशेष नाम, तस्वीर की शेयर

जनवरी के पहले सप्‍ताह में हो सकता है ऑक्‍शन

जानकार सूत्रों के अनुसार मेगा ऑक्‍शन अगले साल जनवरी के पहले सप्‍ताह में हो सकता है। सभी 8 पुरानी टीमों को दिसंबर तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्‍ट फाइनल करने के लिए कहा गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्‍य ने कहा कि अगले 7-8 दिनों में IPL 2022 की सभी डेडलाइन तय कर ली जाएगी। अनौपचारिक रूप से रिटेन प्‍लेयर्स के नियम और बाकी चीजों को लेकर पहले ही फ्रेंचाइजी से बात हो चुकी है।

PTV : शोएब अख्तर और नौमान नियाज पर जांच पूरी होने तक लगाई रोक 

दो दिन में तय हो जाएगा सबकुछ 

आगामी 2 दिनों में नीलामी की तारीख, डेडलाइन, नीलामी पर्स के बारे में फैसला लिया जाएगा और औपचारिक रूप से फ्रेंचाइजियों को जानकारी दी जाएगी। हालांकि आईपीएल में पहले भी 10 टीमें उतर चुकी हैं। इससे पहले 2011 में 10 टीम उतरी थीं। कुल 74 मुकाबले खेले गए थे। इसके अलावा 2012 और 2013 में 9-9 टीमें उतरी थीं। दोनों सीजन में 76-76 मुकाबले खेले गए थे। अब इसका भी निर्णय हो जाएगा कि IPL2022 कुल कितने मुकाबले खेले जाएंगे।

T20 WC: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश में भिड़ंत आज, हारने वाली टीम हो जाएगी बाहर

भारत के लिए पाकिस्तान से भी बड़ा खतरा न्यूजीलैंड, जानिए वजह

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) में भारत को पाकिस्तान से मिली हार के बाद अब उसकी निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच पर टिकी हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच दुबई में 31 अक्टूबर को यानी रविवार को खेला जाएगा। कोहली बिग्रेड को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में जीत जरूरी रहेगी। हालांकि, इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम और फैंस के लिए कुछ ऐसे आंकड़े सामने निकलकर आ रहै हैं, जो वाकई में चिंता का विषय़ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here