नई दिल्ली। KL Rahul : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ KL Rahul ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। वह सबसे तेज़ 8,000 टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। राहुल ने यह मुकाम 224 पारियों में हासिल किया, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 243 पारियों में यह उपलब्धि पाई थी।
पाकिस्तान के बाबर आज़म ने भी कोहली से पहले यह आंकड़ा पार किया था। उन्होंने 218 पारियों में 8,000 रन पूरे किए, और इस लिस्ट में केएल राहुल से आगे हैं। टी20 क्रिकेट में ओवरऑल सबसे तेज़ 8,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 213 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया था।
IPL 2025: प्लेऑफ के तीन स्पॉट बुक, चौथे के लिए रेस में तीन टीमें; ऐसे है समीकरण
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज़ 8,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
रैंक | खिलाड़ी | देश | पारियां |
---|---|---|---|
1 | क्रिस गेल | वेस्टइंडीज़ | 213 |
2 | बाबर आज़म | पाकिस्तान | 218 |
3 | केएल राहुल | भारत | 224 |
4 | विराट कोहली | भारत | 243 |
LSG vs SRH: आज लखनऊ के लिए आखिरी उम्मीदों का मुकाबला, जीत चाहिए; वो भी बड़ी
IPL इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड
KL Rahul ने IPL इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक बनाकर एक अनोखा कीर्तिमान भी स्थापित किया।राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़ा। इससे पहले वे पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए भी शतक बना चुके हैं।
खिलाड़ी | टीम 1 | टीम 2 | टीम 3 |
---|---|---|---|
केएल राहुल | पंजाब किंग्स | लखनऊ सुपरजायंट्स | दिल्ली कैपिटल्स |
RR vs PBKS : पंजाब ने राजस्थान को 10 रनों से हराया, प्लेऑफ एंट्री के और करीब पहुंचा
केएल राहुल का आईपीएल में पांचवां शतक
KL Rahul ने आईपीएल 2025 में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना पांचवां शतक जड़ा। राहुल ने 65 गेंदों में यह शतक पूरा किया और इस प्रदर्शन के साथ वे आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।
MRG Chess Championship 2025 का समापन, स्टेट टीम के लिए 8 खिलाड़ियों का चयन
IPL में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी:
रैंक | खिलाड़ी | शतक की संख्या |
---|---|---|
1 | विराट कोहली | 8 |
2 | क्रिस गेल | 7 |
3 | जॉस बटलर | 6 |
4 | केएल राहुल | 5 |
GT vs DC : दिल्ली के करो या मरो का मैच, गुजरात जीती तो प्लेऑफ में एंट्री
IPL 2025 में दाएं हाथ के किसी बैटर का पहला शतक
KL Rahul का यह शतक इसलिए भी खास है क्योंकि यह आईपीएल 2025 में किसी दाएं हाथ के बल्लेबाज़ का पहला शतक है। इस सीजन में इससे पहले चार बाएं हाथ के बल्लेबाज़ शतक लगा चुके हैं।
IPL 2025 में अब तक शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज़:
-
ईशान किशन
-
अभिषेक शर्मा
-
वैभव सूर्यवंशी
-
प्रियांश आर्य