Home Cricket Ipl Jos Buttler ने ठोके IPL 2022 में 700 रन, कोहली के क्लब...

Jos Buttler ने ठोके IPL 2022 में 700 रन, कोहली के क्लब में शामिल

0
Jos Buttler hits 700 runs in IPL 2022, joins Kohli club statistics live records update news sports breaking news today

कोलकाता। Jos Buttler: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। गेंद और बल्ले दोनों से इस सीजन की सबसे संतुलित टीम राजस्थान ही साबित हुई है। राजस्थान की इस सफलता के पीछे जिस बल्लेबाज का सबसे अहम रोल हैं, वो हैं जोस बटलर। बटलर ने आईपीएल 2022 में 700 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया है। ऐसा करने वाले वो इस सीजन एकमात्र बल्लेबाज हैं। Jos Buttler ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मंगलवार (24 मई) को यह उपलब्धि हांसिल की। उन्होंने 56 गेंदों पर 89 रन बनाए। अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए।

IPL 2022: गुजरात से लड़कर हारी Rajasthan Royals, अब दूसरे क्वालिफायर में मिलेगा एक और मौका

राजस्थान को हालांकि गुजरात के खिलाफ पहले क्वालिफायर में हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम का खिताबी अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान को एक और मौका मिलेगा। टीम 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबले में जीतने वाली टीम से क्वालिफायर 2 में भिड़ेगी। इस लिहाज से बटलर के पास अभी कम से कम एक मैच खेलने का मौका और है।

RCB vs LSG: लखनऊ-बैंगलोर में ‘आर या पार’ की लड़ाई, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Jos Buttler के इस सीजन में 15 मैचों में 718 रन चुके हैं। 15 पारियों में उनका औसत 51.29 और स्ट्राइक रेट 148.34 का रहा। उन्होंने चार अर्धशतक और तीन शतक लगाए। उनके बल्ले से 68 चौके और 39 छक्के निकले हैं। बटलर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के केएल राहुल ने 14 मैचों में 537 रन जड़े हैं। उन्हीं की टीम के क्विंटन डिकॉक ने 502 रन बनाए हैं। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज ने 500 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचा है।

रनों के पहाड़ पर कोहली, 2016 में बनाए थे 973 रन

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने नाम दर्ज है। विराट ने 2016 में 973 रन बनाए थे। अब तक IPL में सात बार एक सीजन में 700 या उससे अधिक रन बने हैं। डेविड वॉर्नर 800 रन के आंकड़े को छूने वाले कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। हालांकि कोहली के रिकॉर्ड के तो आस-पास भी कोई बल्लेबाज अभी तक नहीं पहुंच सका है।

French Open: जोकोविच, नडाल दूसरे दौर में, ओसाका और क्रेज्सिकोवा बाहर

एक सीजन में 700 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज            सीजन     रन

विराट कोहली      2016      973

डेविड वॉर्नर          2016      848

विलियमसन          2018      735

क्रिस गेल               2012      733

माइक हसी           2013      733

Jos Buttler           2022      718

क्रिस गेल               2013      708

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version