Home Cricket Ipl IPL Auction के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन

IPL Auction के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL 2022) के लिए मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 35 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने अपने साथ जोड़ा है। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली। ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।

IPL Auction 2022: मार्की खिलाड़ियों में रबाड़ा रहे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो भारतीयों में श्रेयस अय्यर

ये खिलाड़ी भी 10 करोड़ से ज्यादा में बिके 

इस IPL Auction में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी हैं। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। ईशान के बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बिके दीपक चाहर। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा।

IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को दी शिकस्त, बेकार गई मिताली राज की हाफसेंचुरी 

श्रेयर 12.25 करोड़ तो रबाड़ा 9.25 करोड़ में बिके

श्रेयस अय्यर इस ऑक्शन के पहले 10 करोड़ी बने हैं। जिन्हें 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। IPL 2021 में दिल्ली कैपिटल्स में अय्यर की सैलरी 7 करोड़ थी। कगिसो रबाडा की बोली सबसे ऊंची लगी, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स से उन्हें 4.20 करोड़ में मिलते थे। उनकी वैल्यू 120% बढ़ गई है।

Ind vs WI ODI Series : Rohit Sharma ने रचा इतिहास

वॉशिंगटन सुंदर को 8.75 तो शिमरोन को 8.50 करोड़ में खरीदा 

1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले वॉशिंगटन सुंदर पर पंजाब, गुजरात और हैदराबाद ने दांव लगाया था। सुंदर को SRH ने 8.75 करोड़ में खरीदा। पिछले साल RCB से सुंदर को 3.20 करोड़ मिलते थे । वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर पर दिल्ली और राजस्थान ने रुचि दिखाई। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस वाले हेटमायर को 8.50 करोड़ में राजस्थान ने खरीदा। आईपीएल 2021 में इनको दिल्ली से 7.75 करोड़ मिलते थे। वैल्यू में 1 करोड़ फायदा हुआ।

क्रुणाल पंड्या लखनऊ से तो पडिकल राजस्थान से जुड़े 

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को 8.25 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा। पंड्या पर पंजाब, SRH और गुजरात ने भी बोली लगाई। पांड्या की मुंबई इंडियंस में सैलरी 8.8 करोड़ थी।देवदत्त पडिकल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.75 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए थी। CSK और RCB के बाद मुंबई ने भी उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version