IPL2021: Rohit Sharma के लिए KKR के खिलाफ आज का मुकाबला खास, जानिए वजह

0
415

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2021) के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बीच जबरदस्त टक्कर होगी। इस मैच पर सभी की नजर है क्योंकि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पिछले मैच में नहीं खेले थे। यदि आज का मुकाबला खेलते हैं तो फिर वह बल्लेबाजी के कई रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस मायने में आज का मैच रोहित शर्मा के लिए अहम होगा।

INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भी नहीं खेलेंगी हरमनप्रीत

रोहित के लिए खास होगा मुकाबला 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ IPL2021 के इस सीजन के दूसरे फेज के पहले मुकाबले में रोहित को विश्राम दिया गया था। कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच से पहले इसी बात को लेकर चर्चा जोरो पर है। क्या रोहित शर्मा इस मुकाबले के लिए फिट है और यदि फिट है तो क्या मैच में उतरेंगे। इस एक मैच में रोहित के निशाने पर कई रिकार्ड हैं।

IPL2021: KKR के खिलाफ ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

तो इस मामले में पहले बल्लेबाज बन जाएंगे रोहित 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मुकाबले में रोहित 18 रन बनाने के साथ ही किसी भी एक टीम के खिलाफ IPL में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे। एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाना एक बड़ी उपलब्धि होगी।

IPL2021: मुंबई और कोलकाता में टक्कर आज, रोहित और हार्दिक के खेलने पर सस्पेंस

400 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनेंगे

इस मैच में अगर रोहित के बल्ले से रन निकले तो फिर छक्के भी जरूर देखने को मिलेंगे। रोहित महज 3 छक्का लगाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से 400 छक्के जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

IPL के पावरप्ले में कुल 50 छक्के जमाने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

पहले दो छक्के जो लगाने के साथ ही रोहित अपनी फ्रेंचाइजी टीम के लिए खास रिकार्ड बनाएंगे। वह IPL के पावरप्ले में कुल 50 छक्के जमाने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे।

तो इस मामले में भी बनाएंगे रिकॉर्ड

सिर्फ छक्के ही नहीं बल्कि चौकों की भी रिकार्ड रोहित के निशाने पर होगा। इस मैच में 4 चौके लगाने के साथ ही वह कोलकाता की टीम के खिलाफ 100 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here