Home Cricket Ipl IPL में Rohit Sharma ने बनाए ये कीर्तिमान

IPL में Rohit Sharma ने बनाए ये कीर्तिमान

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अभी तक कई कीर्तिमान बनाए हैं। अब वह IPL में किसी भी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। गुरुवार को अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। 18 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ अपने 1 हजार IPL रन पूरे किए।

IPL 2021 Points Table में टॉप 4 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस 

IPL में Rohit ने तोड़ा रैना का रिकॉर्ड 

Rohit Sharma ने IPL में अपने 5500 रन भी पूरे किए और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना के 5495 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।  IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उनके 200 मैचों में 6081 रन हैं। वह IPL में 6000 रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। वहीं शिखर धवन 5619 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

IPL 2021: CSK और RCB में भिड़ंत आज, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

जड़े 100 चौके और 40 अर्धशतक 

रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ 30 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। इसके साथ ही IPLमें 100 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा उन्होंने IPLमें अभी तक एक सेंचुरी के साथ ही 40 अर्धशतक भी जमाए हैं।

Winter Olympics में हिस्सा लेने वाले अमेरिकी खिलाड़ियों के लिए वैक्सीनेशन जरूरी

IPL के सबसे सफल कप्तान

Rohit Sharma IPLके सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा बार यानी पांच बार खिताब अपने नाम किया है। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ख़िताब जीता है।

बतौर कप्तान 3284 रन बनाए

Rohit Sharma को 2013 में IPL की कप्तानी मिली थी, लेकिन कप्तानी का असर उनकी बल्लेबाजी पर नहीं दिखता है। रोहित ने हर एक सीजन में लगातार रन बनाए हैं। IPL में बतौर कप्तान रोहित ने 125 मैचों में 3284 रन बनाए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version