Home Cricket Ipl IPL2021: ऋतुराज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया ये रिकॉर्ड

IPL2021: ऋतुराज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया ये रिकॉर्ड

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2021) के दूसरे फेज का पहला मुकाबला चैन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच में चैन्नई सुपर किंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार नाबाद 88 रनों की पारी खेली। इस पारी में ऋतुराज ने 58 गेदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाए। 24 वर्षीय ऋतुराज के IPL करियर का यह छठा अर्धशतक रहा। उनकी इस पारी की बदौलत चैन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 156 रन बनाए।

Durand Cup : क्वार्टर फाइनल में पहुंची गोकुलम केरल और आर्मी रेड की टीमें

ऋतुराज ने तोड़ा हसी का रिकॉर्ड

ऋतुराजने अपनी इस पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। ऋतुराज अब IPL में CSK की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सीएसके की ओर से मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड माइकल हसी के नाम था। हसी ने 2013 में दिल्ली में नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा सुरेश रैना ने 2010 में ब्रेबोर्न स्टेडियम में 83 रन बनाए थे।

National Boxing Championships: हरियाणा के सचिन ने राजस्थान के जितेंद्र को दी मात

CSK की शुरुआत बेहद खराब रही

CSK और MI के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन चैन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के छह ओवर्स में महज 24 रन के स्कोर पर टीम के चार खिलाड़ी आउट हो गए। जिसमें फाफ डु प्लेसिस (0) और सुरेश रैना(4) को ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। वहीं मोईन अली (0) और कप्तान एमएस धोनी (3) को एडम मिल्ने ने पवेलियन लौटाया। अंबति रायडू (0, रिटायर्ड हर्ट) भी इस दौरान चोटिल हो गए।

IPL 2021 के बाद विराट कोहली RCB की कप्तानी भी छोड़ेंगे

ऋतुराज और जड़ेजा ने टीम को संभाला

इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ की धमाकेदार नाबाद 88 रनों और रविंद्र जडेजा (26रन) ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन जोड़कर टीम को संभाला। ड्वेन ब्रावो ने भी आखिरी ओवर में आतिशी पारी खेलते हुए 23 रन ठोके जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और एडम मिल्ने ने दो-दो विकेट झटके।

मैन ऑफ द मैच रहे ऋतुराज 

CSK के 157 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम सीएसके की घातक गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई और वह आठ विकेट पर 136 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सौरभ तिवारी ने नाबाद 50 रन बनाने में सफल रही। सीएसके की ओर से ड्वेन ब्रावो 25 रन पर तीन विकेट और दीपक चाहर ने 19 रन देकर दो विकेट चटकाने में सफल रहे। CSK की टीम ने 20 रनों से मैच में जीत दर्ज की। ऋतुराज गायकवाड़ मैन ऑफ द मैच रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version