IPL: पंजाब और मुंबई ने बदले कोच, कुंबले की छुट्टी, जयवर्धने को नई जिम्मेदारी

0
670
IPL Punjab Kings and Mumbai Indians appoint new head coach Trevor Bayliss Mark Boucher

नई दिल्ली। IPL 2022 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी के तहत दोनों ही टीमों ने अपने-अपने कोच बदल दिए हैं। मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के महेला जयवर्धने की जगह दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर को टीम का नया कोच नियुक्त किया है। वहीं पंजाब किंग्स ने अनिल कुंबले की जगह ऑस्ट्रेलिया के ट्रेवर बेलिस को टीम का नया मुख्य कोच बनाया है।

कौन हैं ट्रेवर बेलिस

ट्रेवर बेलिस को इंग्लैंड को पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने का श्रेय जाता है। 2019 वनडे विश्व कप में बेलिस ही इंग्लैंड के कोच थे। आईपीएल में बेलिस इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कोच भी रह चुके हैं। बेलिस आईपीएल में भी दो ट्रॉफी जीत चुके हैं। कोलकाता की टीम ने 2012 और 2014 में IPL का खिताब जीता था। इस दौरान बेलिस कोलकाता के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे।

Sanju Samson को बीसीसीआई ने सौंपी इंडिया-ए की कप्तानी

अनिल कुंबले नहीं बना पाए पंजाब को IPL चैंपियन

तीन साल तक पंजाब के कोच रहे अनिल कुंबले अपनी टीम को एक बार भी आईपीएल चैंपियन नहीं बना पाए। कुंबले के कोच रहते पंजाब ने 42 मैच खेले और सिर्फ 18 में जीत हासिल की। जबकि 22 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। दो मैच टाई रहे। 2020 से लेकर आईपीएल में किसी भी टीम का यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे खराब प्रदर्शन हैदराबाद ने किया है। पंजाब की टीम दो बार प्लेऑफ में पहुंची है, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) होने लगा कंगाल, खिलाड़ियों के इलाज तक के पैसे नहीं

IPL 2022 में छठे स्थान पर रही पंजाब

आईपीएल 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में पंजाब ने कई धुरंधर खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इन खिलाड़ियों में जॉनी बेयरस्टो, मयंक अग्रवाल, भानुका राजपक्षा, लियम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी शामिल रहे। लेकिन ना तो टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल बेहतर प्रदर्शन कर सके और ना ही टीम के बाकी खिलाड़ी। नतीजा यह रहा कि टीम 14 में से सिर्फ 7 मैच ही जीत सकी और लीग में अपना सफर छठे स्थान पर समाप्त किया।

मार्क बाउचर होंगे मुंबई इंडियंस के नए कोच

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर अब IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के नए कोच बनाए गए हैं। बाउचर श्रीलंका के महेला जयवर्धने का स्थान लेंगे। जिन्हें मुंबई इंडियंस ग्रुप की अन्य तीन टीमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, बाउचर ने गत 12 दिसंबर हो ही इस बात का ऐलान किया था कि वो टी20 वर्ल्ड कप के बाद दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच पद को छोड़ देंगे। इसी के बाद से उनके अगले कदम का इंतजार किया जा रहा था।

अब बाउचर ने खुद बयान जारी कर कहा, ’’एक फ्रैंचाइजी के रूप में मुंबई इंडियंस के इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से दुनिया के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया है। मैं चुनौती के लिए तैयार हूं।’’

इन टीमों को संभालेंगे जयवर्धने

जयवर्धने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुए हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ग्रुप की तीन टीमों के प्रदर्शन को बेहतर करने की जिम्मेदारी दी गई है। IPL के अलावा मुंबई की फ्रेंचाइजी के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग में एमआई इमिरेट्स और दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग में एमआई केपटाउन की टीम है। जयवर्धने इस तीनों के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए काम करेंगे। उनके साथ ही जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट हेड बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here