Home Cricket Ipl IPL Auction 2022: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे R Ashwin और बोल्ट

IPL Auction 2022: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे R Ashwin और बोल्ट

0

नई दिल्ली। भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का नाम आइपीएल 2022 मेगा आक्शन (IPL Auction 2022) में सबसे पहले नंबर पर था और उनके नाम पर जमकर बोली लगाई गई। इस बोली में पंजाब ने बाजी मारी और उन्हें 8 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीद लिया। पिछले सीजन यानी साल 2021 तक वो दिल्ली के पास थे, लेकिन इस सीजन में वो अब पंजाब के हो गए। हालांकि दिल्ली ने भी उनके लिए बोली लगाई, लेकिन वो पंजाब को पीछे नहीं छोड़ पाए। शिखर धवन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था और वो 10 मार्की खिलाड़ियों में शामिल किए गए थे।

दिल्ली हाईकोर्ट: TTFI का निलंबन, प्रशासक की होगी नियुक्ति

शिखर धवन अब पंजाब के लिए करेंगे ओपनिंग 

शिखर धवन अब पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। शिखर धवन का IPL करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने अब तक इस लीग में 192 मैचों में 34.84 की औसत से 5784 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 44 अर्धशतक शामिल है। आइपीएल के इन मैचों में धवन ने अब तक 654 चौके और 124 छक्के लगाए हैं।

Pro Kabaddi League: पुणेरी पलटन और यूपी योद्धा की टीम ने दर्ज की जीत 

अब राजस्थान के लिए खेलेंगे R Ashwin

पिछले सीजन में दिल्ली का हिस्सा रहे आर अश्विन (R Ashwin) इस बार अब राजस्थान रायल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अश्विन का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए थे और वो 5 करोड़ रुपये में बिके। अब अश्विन और जोस बटलर राजस्थान के लिए एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे।

IPL 2022 Mega Auction आज, अब 590 नहीं 600 खिलाड़ी होंगे नीलामी का हिस्सा

बोल्ट को राजस्थान ने खरीदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार बोल्ट को मुंबई इंडियंस ने चार करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा है।

श्रेयस को कोलकाता ने खरीदा

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार दिल्ली ने उन्हें सात करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर पर 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह कगिसो रबाडा को पीछे छोड़ते हुए अब तक नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कोलकाता को एक कप्तान की जरूरत थी, जो उन्हें मिल गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version