Home Cricket Ipl IPL Auction 2022: हार्दिक पांड्या की अगुवाई में पहली बार IPL में...

IPL Auction 2022: हार्दिक पांड्या की अगुवाई में पहली बार IPL में खेलने को तैयार गुजरात टाइटंस, जानिए पूरी टीम

0

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL 2022) के लिए मेगा आक्शन समाप्त हो चुका है। 12 और 13 फरवरी के बैंगलोर में हुई इस नीलामी में नए सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों ने भाग लेते हुए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई। टूर्नामेंट में पहली बार शामिल हुई गुजरात टाइटंस ने भी कई खिलाड़ियों को लिए बढ़ चढ़कर बोली लगाते हुए उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा। इस नीलामी में फ्रेंचाइजी टीम ने 10 करोड़ी की सबसे उंची बोली लगाते हुए लोकी फुर्ग्युसन को टीम का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया।

Pro Kabaddi League : हरियाणा स्‍टीलर्स ने फिर हासिल की जीत की लय

पहली बार हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मैदान में उतरेगी टीम 

IPL टूर्नामेंट में पहली बार उतरने वाली गुजरात की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या होंगे। इसके अलावा टीम ने धुरंधर स्पिनर राशिद खान और युवा शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है। टीम के मुख्य कोच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा होंगे। दो दिन की नीलामी के बाद अब टीम नए सीजन में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

IPL 2022 Auction में इन धुरंधर खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीदार

ऑक्शन से पहले चुने गए खिलाड़ी

IPL Auction 2022 से पहले ही गुजरात टाइटंस की टीम ने 23 करोड़ रुपए खर्च कर तीन स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया था। इनमें हार्दिक पांड्या (15 करोड़ ), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़) के नाम शामिल है।

pro kabaddi League : दबंग दिल्ली ने तमिल थलाइवाज को दी पटखनी

पहले दिन नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

क्विंटन डिकाक (2 करोड़) 6.75 लखनऊ

मनीष पांडे (1 करोड़) 4.60 करोड़ लखनऊ

जेसन होल्डर (1.50 करोड़) 8.75 करोड़ लखनऊ

दीपक हुड्डा (75 लाख) 5.75 लखनऊ

क्रुणाल पांड्या (2 करोड़) 8.25 करोड़ लखनऊ

मार्क वुड (2 करोड़) 7.50 करोड़ लखनऊ

आवेश खान (20 लाख) 10 करोड़ लखनऊ

अंकित राजपूत (20 लाख) 50 लाख लखनऊ

नीलामी में दूसरे दिन खरीदे गए खिलाड़ी

डामनिक ड्रेक्स (75 लाख) 1.10 करोड़ गुजरात

जयंत यादव (1 करोड़) 1.70 करोड़ गुजरात

विजय शंकर (50 लाख) 1.40 करोड़ गुजरात

के गौतम (50 लाख) 90 लाख गुजरात

दर्शन लोखंडे (20 लाख) 20 लाख गुजरात

यश दयाल (20 लाख) 3.20 करोड़ गुजरात

अल्जारी जोसफ (75 लाख) 2.40 करोड़ गुजरात

डेविड मिलर (1 करोड़) 3 करोड़ गुजरात

रिद्धिमान साहा (1 करोड़) 1.90 करोड़ गुजरात

मैथ्यू वेड (2 करोड) 2.40 करोड़ गुजरात

मयंक यादव 20 लाख गुजरात

गुरकीरत सिंह 50 लाख गुजरात

वरुण आरोन 50 लाख गुजरात

साइ सुदर्शन 20 लाख गुजरात

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version