IPL Auction 2022: संजू सैमसन की कप्तानी में IPL में उतरेगी राजस्थान रॉयल्स की ये बिग्रेड 

0
1182

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन (IPL 2022) से पहले दो दिन का मेगा आक्शन किया गया। बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को नए सीजन में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों ने हिस्सा लिया। कुल 600 खिलाड़ियों को इस मेगा आक्शन में शामिल किया गया था, जिसमें से 204 खिलाड़ियों में ही टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। टूर्नामेंट को सबसे पहले अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर से युवा पर अपना दांव लगाया। टीम ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए 10 करोड़ की उंची बोली लगाई और उनको अपनी टीम के साथ जोड़ा।

IPL 2022 Auction: खेल मंत्री का IPL में वापसी का सपना रह गया अधूरा

युवाओं और गेंदबाजों पर जताया भरोसा 

IPL के नए सीजन के लिए हुई नीलामी के पहले दिन राजस्थान की टीम ने कुल सात खिलाड़ियों की बोली लगाते हुए उनको अपनी टीम में शामिल किया। इसमें अनुभवी स्पिनर आर अश्विन और युजवेंद्र चहल का नाम अहम रहा। ये दोनों ही भारतीय टीम में खेल रहे स्पिनर हैं इनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी।

IPL Auction के इतिहास में सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर बने ईशान किशन

राजस्थान के रिटेन किए गए खिलाड़ी

संजू सैमसन (14 करोड़ रुपए),

जोस बटलर (10 करोड़ रुपए)

यशस्वी जायसवाल (4 करोड़ रुपए )

पहले दिन की नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

आर अश्विन (2 करोड़) 5 करोड़ – राजस्थान

ट्रेंट बोल्ट (2 करोड़) 8 करोड़ राजस्थान

शिमरोन हेटमायर (1.5 करोड). 8.50 राजस्थान

देवदत्त पडिक्कल (2 करोड़) 7.75 राजस्थान

प्रसिद्ध कृष्णा (1 करोड़) 10 करोड़ राजस्थान

युजवेंद्र चहल (2 करोड़) 6.60 करोड़ राजस्थान

रियान पराग (30 लाख) 3.80 करोड़ राजस्थान

दूसरे दिन की नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी 

केसी करियप्पा (20 लाख) 30 लाख राजस्थान

नवदीप सैनी (75 लाख) 2.6 करोड़ राजस्थान

ओबे कैन्बे 75 लाख राजस्थान

कुलदीप सेन 20 लाख राजस्थान

करुण नायर (50 लाख) 1.40 करोड़ राजस्थान

ध्रुव जुरैल 20 लाख राजस्थान

तेजस बरोका 20 लाख राजस्थान

कुलदीप यादव 20 लाख राजस्थान

शुभम गढ़वाल 20 लाख राजस्थान

वान डेर डुसेन 1 करोड राजस्थान

नाथन कुल्टन नाइल 2 करोड़ राजस्थान

डैरेल मिचल 75 लाख राजस्थान

जिमी नीशम 1.5 करोड़ राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here