IPL 2025 : ऑरेंज कैप की रेस बेहद रोचक, फिर से विराट ने किया कब्जा, प्रसिद्ध कृष्णा को पर्पल कैप

106
IPL 2025, VIrat Kohli captured Orange Cap again, Prasidh Krishna got Purple Cap, Latest Sports update
Advertisement

मुंबई। IPL 2025 में ऑरेंज कैप यानि सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के लिए होड़ बेहद रोचक हो चली है। हर एक मैच के साथ ऑरेंज कैप की रेस में नया खिलाड़ी आगे निकल जाता है। विराट कोहली से एक दिन पहले ही सांई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप छीनी थी। लेकिन चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के दौरान शानदार अर्धशतक लगाकर विराट कोहली एक बार फिर IPL 2025 में ऑरेंज कैप के हकदार बन गए हैं।

दोनों के बीच मुकाबला कितना कड़ा है, इसका अंदाजा उनके रनों को देखकर लगाया जा सकता है। कोहली के 11 पारियों में 505 रन हैं, जबकि साई सुदर्शन के खाते में 504 रन है। हालांकि सुदर्शन ने कोहली की तुलना में एक पारी कम खेली है।

PBKS vs LSG : पंजाब जीती तो बनेगी टेबल टॉपर, एलएसजी हारी तो बाहर होने का खतरा

ये खिलाड़ी टॉप 10 बल्लेबाजों में शामिल

कोहली अब IPL 2025 में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन उनके बाद आरसीबी के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्होंने अब तक सिर्फ़ 247 रन बनाए हैं और वह टॉप-25 से बाहर, 26वें स्थान पर हैं।

अन्य प्रमुख बल्लेबाज़ों में सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) 475 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की जोड़ी जॉस बटलर (470 रन) और शुभमन गिल (465 रन) चौथे और पांचवे स्थान पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (439 रन) और लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन (404 रन) भी शीर्ष 7 में शामिल हैं।

KKR vs RR : कोलकाता में राजस्थान से भिड़ेगी केकेआर, मैच पर मंडराया बारिश का खतरा

IPL 2025 : पर्पल कैप की दौड़ में मामूली उलटफेर

CSK के ख़िलाफ़ मैच में जॉश हेज़लवुड नहीं खेले, जिससे वह प्रसिद्ध कृष्णा (GT) से एक विकेट पीछे रह गए। प्रसिद्ध ने 10 मैचों में अब तक 19 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं, जबकि हेज़लवुड के खाते में 10 मैचों में 18 विकेट हैं।

इस मुकाबले में खलील अहमद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। न तो उन्हें कोई विकेट मिला और न ही वह रन रोक पाए। इस कारण उनके विकेटों की संख्या 14 पर ही बनी रही। वहीं, नूर अहमद ने मुंबई इंडियंस के ट्रेंट बोल्ट की बराबरी करते हुए 16 विकेट पूरे किए और दोनों संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

RCB के खिलाफ क्रुणाल पंड्या ने एक विकेट लिया, जिससे उनके भी IPL 2025 में 14 विकेट हो गए हैं। इसी आंकड़े पर खलील अहमद, मोहम्मद सिराज (GT) और मिचेल स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स) भी टिके हुए हैं।

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट
1 प्रसिद्ध कृष्णा गुजरात टाइटंस (GT) 10 19
2 जॉश हेज़लवुड RCB 10 18
3 नूर अहमद गुजरात टाइटंस (GT) 11 16
4 ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस (MI) 11 16
5 क्रुणाल पंड्या RCB 11 14
6 मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस (GT) 10 14
7 खलील अहमद CSK 11 14
8 मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स 10 14

 

Share this…