अहमदाबाद। IPL 2025 का फाइनल आज आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी में खेला जाना है। इस महामुकाबले से पहले फैंस की नजरें आईपीएल 2025 की प्राइज मनी पर हैं। फैंस जानने को बेहद उत्सुक हैं कि क्या इस बार की प्राइज मनी में कोई बदलाव हुआ है? फाइनल जीतने वाली टीम को कितने करोड़ का इनाम मिलेगा? जो टीम हारेगी उसे कितना पैसा मिलेगा? बता दें कि बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल 2025 प्राइज मनी में बदलाव की अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि विजेता और उप-विजेता को वही प्राइज मनी मिलेगी जो 2022 से चलती आ रही है।
Prediction Time 💭
Who will carve their name in the 𝙃𝙞𝙨𝙩𝙤𝙧𝙮 𝘽𝙤𝙤𝙠𝙨? 🤔
Let us know 👇#TATAIPL | #Final | #RCBvPBKS | #TheLastMile | @RCBTweets | @PunjabKingsIPL pic.twitter.com/ZwAKXED1iX
— IndianPremierLeague (@IPL) June 2, 2025
विजेता को 20 करोड़, उप विजेता को मिलेंगे 13.5 करोड़
आईपीएल 2022 में आखिरी बार प्राइज मनी में बदलाव हुआ था। तब से विजेता को 20 करोड़ तो उप-विजेता को 13.5 करोड़ का इनाम मिलता है। वहीं क्वालीफायर-2 से बाहर हुई टीम को 7 करोड़ और एलिमिनेटर हारने वाली टीम को 6.5 करोड़ की प्राइज मनी से नवाजा जाता है। इस बार मुंबई इंडियंस IPL 2025 क्वालीफायर-2 से बाहर हुई जबकि गुजरात टाइटंस एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई।
IPL Final: RCB का खत्म होगा इंतजार या सूखा खत्म करेगी पंजाब, IPL को आज मिलेगा ‘नया किंग’
पर्पल कैप और ऑरेंज कैप विनर्स होंगे मालामाल
सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप मिलता है. इसके अलावा 10 लाख रुपये भी दिए जाते हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर को पर्पल कैप से सम्मानित मिलता है। उस गेंदबाज को भी 10 लाख रुपये भी मिलते हैं। फिलहाल IPL 2025 ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात के साईं सुदर्शन सूची में टॉप पर बने हुए है हालांकि अगर आज विराट कोहली बड़ी पारी खेलते है तो वह भी इस कैप के हकदार बन सकते है।
IPL 2025: फाइनल से पहले श्रेयस का RCB पर निशाना, बोले-उसे ‘डस्टबिन में फेंक दें’!
IPL 2025 में व्यक्तिगत अवॉर्ड और राशि
ऑरेंज कैप: 10 लाख रुपये
पर्पल कैप: 10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: 20 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपये
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपये
सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स: 10 लाख रुपये
गेम चेंजर ऑफ द सीजन: 10 लाख रुपये