IPL 2025: दिल्ली की जीत ने बिगाड़ा बाकी टीमों का गणित, अब ऐसे हैं प्लेऑफ के समीकरण

101
IPL 2025 points table, delhi capitals almost there in playoffs, know other teams chances, kl rahul, mukesh kumar, latest sports update
Advertisement

नई दिल्ली। IPL 2025: अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में एक और शानदार जीत दर्ज की और दो अहम अंक हासिल किए। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुकेश कुमार की धारदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले 20 ओवर में 159 पर सीमित किया। उसके बाद केएल राहुल के नाबाद अर्धशतक के दम पर 13 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हो गए हैं और उसने अपना एक पैर प्लेऑफ की रेस में रख दिया है। दिल्ली को अब बचे हुए छह मैचों में से तीन में जीत दर्ज करनी होगी ताकि उसका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाए। हालांकि, यहां से एक जीत भी उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखेगी।

अभी ऐसा है अंकतालिका का हाल, निचले क्रम की टीमें बेहाल

लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली के 12 अंक हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अब 8 मैचों में 6 जीत और दो हार हैं। उसका नेट रन रेट +0.657 का है। दिल्ली प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात, आठ मैचों में छह जीत और दो हार के बाद तालिका में पहले स्थान पर है। गुजरात का नेट रन रेट +1.104 का है। गुजरात के भी 12 अंक हैं। IPL 2025 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बेंगलुरु और चौथे स्थान पर पंजाब है। वहीं लखनऊ पांचवें स्थान पर हैं। बेंगलुरु, पंजाब और लखनऊ के 10-10 अंक हैं। हालांकि, बेंगलुरु और पंजाब ने 8-8 मैच खेले हैं, जबकि लखनऊ ने 9 मैच खेले हैं।

प्लेऑफ से दो-दो जीत दूर गुजरात और दिल्ली

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने से दो-दो जीत दूर हैं। दोनों टीमें अगर अपने अगले बचे हुए छह में से तीन मैच जीत जाती है तो दोनों के 18-18 अंक हो जाएंगे और उनके प्लेऑफ का सीट पक्की होगी। हालांकि, यहां से एक जीत भी दोनों के प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार रखेगी, क्योंकि ऐसी सूरत में दोनों के 14-14 अंक होंगे। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ही टीमों ने अपना एक-एक पैर अभी से ही प्लेऑफ में रख दिया है।

SRH vs MI: प्लेइंग XI में बड़े बदलाव के साथ उतरेंगी दोनों टीमें, आज हर हाल में जीत जरूरी

ऐसा रहा बीती रात के मैच का हाल

IPL 2025 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिसके दम पर डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हरा दिया। केएल राहुल, जो आईपीएल 2024 में एलएसजी के कप्तान थे, वह इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ जुड़े। दिल्ली के लिए वह अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ राहुल ने 57 रन बनाए और कप्तान अक्षर पटेल साथ मिलकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत सुनिश्चित की। वहीं, राहुल के साथ दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने शानदार 51 रनों की पारी खेली।