IPL 2025: अंकतालिका में MI की लंबी छलांग, टॉप 3 में एंट्री; तीन टीमें बाहर होने की कगार पर

92
IPL 2025 points table, big gain for mumbai indians, enters in top three spots, rohit sharma, suryakumar yadav, latest sports update
Advertisement

मुंबई। IPL 2025: रोहित शर्मा की आतिशी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। ट्रेंट बोल्ट की शानदार गेंदबाजी के दम पर पहले मुंबई ने पहले हैदराबाद को उसी के होम ग्राउंड पर 143 रनों पर रोक दिया। इसके बाद उसने 144 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवर में हासिल किया। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 46 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्कों के दम पर 70 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस के अब 10 अंक हो गए हैं और उसका नेट रन रेट भी बेहतर हुआ है।

मुंबई ने लखनऊ, पंजाब और बेंगलुरु को छोड़ा पीछे

मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने के साथ ही IPL 2025 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। मुंबई इंडियंस के अब 9 मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हैं। मुंबई का नेट रन रेट +0.673 का है। इस मुकाबले से पहले मुंबई अंक तालिका में छठे स्थान पर थी। लेकिन इस बड़ी जीत के बाद उसने लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है। इन तीनों ही टीमों के 10 अंक भी हैं। मुंबई नेट रन रेट के आधार पर इन टीमों के आगे हैं।

IPL 2025 : मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से धोया, रोहित का लगातार दूसरा अर्धशतक

अब बाहर होने की कगार पर ये तीन टीमें

इस हार के बाद हैदराबाद 9वें स्थान पर हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट  -1.361 का है। सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 8 मैचों में 2 जीत और छह हार के साथ चार अंक हैं। यह तीनों टीमें अगर अपने बाकी सभी मैच जीत जाती हैं तो उनके अधिकतम 16 अंक होंगे। लेकिन अगर यह टीमें एक भी मैच हारती हैं तो उन पर बाहर होने का खतरा होगा। अगर यह तीनों टीमें यहां से अपने दो-दो मैच हारती हैं तो उनके अधिकतम 12 अंक होंगे, जो IPL 2025 के प्लेऑफ की रेस में पहुंचने के लिए बिल्कुल भी काफी नहीं होंगे। मजेदार बात यह है कि हैदराबाद और चेन्नई के बीच एक मुकाबला होना है। चेन्नई को एक मैच राजस्थान के खिलाफ खेलना है। ऐसे में इन तीन में किसी दो टीम का बाहर होना तय है।

RCA एडहॉक कमेटी में तालिबान राज, बिहाणी पर खींवसर के गंभीर आरोप, जमकर सिर फुटव्वल

ऐसा रहा बीती रात हुए मैच का हाल

IPL 2025 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने सीजन की दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। रोहित ने 70 रनों की पारी खेली। पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। रोहित की इस शानदार पारी की दम पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। रोहित शर्मा सीजन की शुरुआत में बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे थे, जिसकी वजह से उनकी जमकर आलोचना हो रही थी। लेकिन रोहित द्वारा खेली गई पिछली दो पारियों में दो हाफ सेंचुरी जडक़र खिलाड़ी ने बता दिया है कि क्रिकेट उनमें अभी भी बाकी है।