IPL 2025 : पहली हार से दिल्ली को बड़ा नुकसान, अंकतालिका में RCB टॉप तीन में आई

658
Advertisement

मुंबई। IPL 2025: हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने बीती रात दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से धूल चटाई। डीसी की यह सीजन की पहली हार है। इसी के साथ आईपीएल 2025 में 29 मैचों के बाद पहली बार ऐसा देखने को मिला है जब सभी 10 टीमों के खाते में कम से कम 1 जीत के साथ एक हार है। दिल्ली की टीम को इस हार से तगड़ा नुकसान हुआ है। टीम से पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 का ताज छिन गया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ दो पायदान की छलांग लगाई है। फिलहाल गुजरात टाइटन्स पहले स्थान पर मौजूद है।

जीत के बाद मुंबई अब सातवें पायदान पर

दिल्ली कैपिटल्स का यह IPL 2025 में 5वां मुकाबला था। जीत का चौका लगा चुकी इस टीम को एमआई के खिलाफ सीजन की पहली हार मिली। दिल्ली अब 8 पॉइंट्स और +0.899 के नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। हार की हैट्रिक से दूसरी बार बचते हुए मुंबई इंडियंस ने सीजन की यह दूसरी जीत दर्ज की है। एमआई पॉइंट्स टेबल में अब 7वें नंबर पर पहुंच गई है। 6 मैचों में यह उनकी मात्र दूसरी जीत है।

IPL 2025 अंकतालिका में टॉप 5 टीमों का हाल

फिलहाल IPL 2025 अंकतालिका में गुजरात टाइटन्स पहले स्थान पर मौजूद है। टीम अब तक 6 मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें से 4 मैचों में जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबले में हार मिली है। जीटी 8 अंक और प्लस 1.081 रनरेट के साथ अंकतालिका में टॉप पर काबिज है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 अंक और प्लस 0.899 रन रेट के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर स्थित है।

LSG vs CSK: आज चेन्नई और लखनऊ की बदलेगी प्लेइंग XI, जीत के लिए धोनी लेंगे बड़ा फैसला!

आरसीबी 8 अंक और प्लस 0.672 रनरेट के साथ तीसरे पायदान पर है। लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 अंक और प्लस 0.162 रनरेट के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंक और प्लस 0.803 रनरेट के साथ पांचवे पायदान पर स्थित है।

पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर ये टीम मौजूद

पंजाब किंग्स ने IPL 2025 में 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 3 मैच में जीत और 2 में हार मिली है। टीम 6 अंक और प्लस 0.065 रनरेट के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है। वहीं मुंबई इंडियंस 4 अंक और प्लस 0.104 रनरेट के साथ सातवें पायदान पर मौजूद है। राजस्थान रॉयल्स 4 अंक और -0.838 रन रेट के साथ आठवें नंबर पर, सनराइजर्स हैदराबाद 2 अंक और -1.245 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर और चेन्नई सुपर किंग्स 2 अंक और -1.554 रनरेट के साथ आखिरी पायदान पर स्थित है।

Share this…