IPL 2025 : रोचक हुई ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़, टॉप पर ये खिलाड़ी

136
IPL 2025, Orange Cap, Purple Cap, Nicholas Pooran, Noor ahmad, Latest Sports update
Advertisement

नई दिल्ली। IPL 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ बेहद रोचक हो गई है। बुधवार को गुजरात और राजस्थान के मुकाबले के बाद दोनों श्रेणियों में कई अहम बदलाव देखने को मिले। अगर ऑरेंज कैप की बात करें तो टॉप 4 बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। टॉप पर लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन हैं, जिनके खाते में 288 रन हैं। लेकिन गुजरात के बी साई सुदर्शन भी नजदीक आ चुके हैं। उनके खाते में 273 रन हैं।

IPL 2025 : संजू सैमसन पर स्लो ओवर रेट की मार, लगा 24 लाख रूपए का जुर्माना

तीसरे स्थान पर लखनऊ के ही मिचेल मार्श हैं। उनके खाते में 5 पारियों में 265 रन हैं। वहीं चौथे स्थान पर 203 रनों के साथ गुजरात के जॉस बटलर हैं। जबकि पांचवे स्थान पर मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव हैं। सूर्या के नाम 199 रन दर्ज हैं।

ISSF World Cup 2025 : आर्या बोर्से-रुद्रांक्ष पाटिल ने मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में जीता सिल्वर

🔥 ऑरेंज कैप की दौड़: निकोलस पूरन शीर्ष पर बरकरार 

रैंक खिलाड़ी टीम रन पारियां अर्धशतक
1 निकोलस पूरन LSG 288 5 3
2 बी. साई सुदर्शन GT 273 5 3
3 मिचेल मार्श LSG 265 5 4
4 जॉस बटलर GT 202 5 2
5 सूर्यकुमार यादव MI 199 5 1

➡️ साई सुदर्शन ने RR के खिलाफ 53 गेंदों पर 82 रन की ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ पारी खेली, जिससे GT ने 217/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
➡️ मिचेल मार्श ने KKR के खिलाफ 81 रन की तेज़तर्रार पारी खेली और LSG की तीसरी जीत में अहम भूमिका निभाई।

Olympics में 128 साल बाद क्रिकेट की वापसी; 2028 खेलों में शामिल हुआ टी20 क्रिकेट

पर्पल कैप की रेस भी रोचक

बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों में भी पर्पल कैप के लिए IPL 2025 में जबर्दस्त होड़ देखने को मिल रही है। फिलहाल पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के बाएं हाथ के कलाई स्पिनर नूर अहमद के पास हैं। उन्होंने पांच मैचों में अब तक 11 विकेट लिए हैं।

दूसरे स्थान के लिए ज़बरदस्त मुकाबला चल रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या, चेन्नई के ख़लील अहमद, और गुजरात के दो गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और आर साई किशोर सभी ने 10-10 विकेट लिए हैं।

RCB vs DC: दिल्ली का विजयी रथ रोकने को बेताब बेंगलुरू, धमाकेदार होगा मुकाबला

🎯 IPL 2025 : पर्पल कैप की रेस: नूर अहमद टॉप पर 

रैंक खिलाड़ी टीम विकेट इकॉनमी रेट मैच
1 नूर अहमद CSK 11 8.33 5
2 आर साई किशोर GT 10 7.25 5
3 मोहम्मद सिराज GT 10 7.70 5
4 ख़लील अहमद CSK 10 8.25 5
5 हार्दिक पंड्या MI 10 8.57 4

🔸 नूर अहमद लगातार पांच मैचों में विकेट चटकाकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं।
🔸 हार्दिक पंड्या ने सिर्फ चार मैच खेलकर ही 10 विकेट झटक लिए हैं, जो काबिल-ए-तारीफ है।