मुंबई। IPL 2025 के प्लेऑफ की लड़ाई अब दो टीमों के बीच रह गई है। हैदराबाद से हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। अपने आने वाले मैचों में इनमें से जो टीम बेहतर खेल दिखाएगी, वह प्लेऑफ का टिकट पाने की होड़ में आगे बढ़ जाएगी। इस तरह 21 मई को होने वाला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का मैच क्वॉर्टरफाइनल सरीखा हो गया है। मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है। अगले मैच में जो विजेता होगा वह प्लेऑफ में जगह बनाने का तगड़ा दावेदार होगा।
DC is getting ready for the DC challenge 💪🎯#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/wrZSpkBB4w
— Mumbai Indians (@mipaltan) May 19, 2025
एक हार के बाद शुरू होंगे नए समीकरण
मुंबई इंडियंस के पास फिलहाल 14 अंक हैं। उसके IPL 2025 में दो मैच बचे हैं, जिसमें से एक होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, जबकि दूसरा पंजाब के साथ है। दिल्ली के खिलाफ अपने घरेलू हालात का फायदा उठाते हुए मुंबई की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर वह ऐसा करने में कामयाब रहती है तो उसके आगे बढऩे के चांसेज मजबूत हो जाएंगे। अगर मुंबई की टीम दिल्ली के खिलाफ अपना मैच हार जाती है तो फिर वह अगर-मगर के गणित में फंस जाएगी। ऐसी हालत में मुंबई को दुआ करनी होगी कि पंजाब की टीम 24 मई को दिल्ली को हरा दे। इसके बाद मुंबई की टीम को 26 मई को होने वाले मुकाबले में पंजाब को हराना होगा। अगर मुंबई इंडियंस अपने दोनों बचे हुए मैच हार जाती है तो फिर वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।
Dilliwaale in the City of Dreams 💙✨ pic.twitter.com/0ddYBH2JzN
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 19, 2025
कल का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम
दिल्ली कैपिटल्स के पास फिलहाल 13 अंक हैं। उसके दो मैच बचे हुए हैं, इसमें से एक मैच मुंबई इंडियंस और दूसरा पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स के खिलाफ होना है। मुंबई के खिलाफ मैच में अगर दिल्ली की टीम हारती है तो उसके लिए IPL 2025 की कहानी वहीं खत्म हो जाएगी। वजह, पंजाब के खिलाफ जीतकर भी वह 15 अंकों तक ही पहुंचेगी और मुंबई इंडियंस के 16 अंक से आगे नहीं निकल पाएगी।
CSK vs RR: औपचारिक मैच में सम्मान दांव पर, नं. 10 से बचने की जंग
मुंबई के पास टॉप-टू में जाने का भी मौका
मुंबई इंडियंस के पास IPL 2025 प्लेऑफ का टिकट कटाने के साथ-साथ टॉप-टू में जाने का भी मौका है। हालांकि इसके लिए उसे ढेर सारी दुआओं की जरूरत होगी। मुंबई इंडियंस के पक्ष में सबसे बड़ी चीज उनका नेट रन रेट है। टॉप-2 में पहुंचने के लिए उन्हें 18 अंकों की जरूरत होगी। इसके लिए पहले तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स को हराना होगा। इसके बाद दुआ करनी होगी कि पंजाब और बेंगलुरु अपने बचे हुए दोनों मैच हार जाएं, ताकि दोनों 17 अंक से आगे न बढ़ पाएं। अगर पंजाब और बेंगलुरु एक भी मैच जीत जाते हैं तो मुंबई चाहेगा कि गुजरात टाइटंस अपने दोनों मैच हार जाए।