IPL 2025 : यहां देखिए, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाड़ियों की सूची, टॉप पर ये प्लेयर

96
IPL 2025, List of Purple Cap and Orange Cap, Delhi Capitals, CSK, MI, RR, PBKS, Latest Sports update
Advertisement

IPL 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट

मुंबई। IPL 2025 : अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रनों की नाबाद पारी खेली। इसी के साथ वह IPL 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। रहाणे ने अभी तक खेले 6 मैचों में 40.80 की औसत के साथ 204 रन बनाए हैं। उनके ऊपर इस लिस्ट में लखनऊ सुपर जाएंट्स के मिचेल मार्श, गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन और एलएसजी के निकोलस पूरन है। फिलहाल पूरन के सिर ऑरेंज कैप सजी है, उन्होंने 5 मैचों में सबसे अधिक 288 रन बनाए हैं।

SRH vs PBKS : 300 रनों के रिकॉर्ड पर हैदराबाद-पंजाब की नजरें, क्या कहती है पिच रिपोर्ट

प्लेयर मैच रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
निकोलस पूरन 5 288 72 225 25 24
साई सुदर्शन 5 273 54.6 151.67 24 12
मिशेल मार्श 5 265 53 180.27 28 15
अजिंक्य रहाणे 6 204 40.8 154.55 18 13
जोस बटलर 5 202 50.5 162.9 19 9
सूर्यकुमार यादव 5 199 49.75 150.76 20 8
रजत पाटीदार 5 186 37.2 161.74 17 9
विराट कोहली 5 186 46.5 145.31 16 8
केएल राहुल 3 185 92.5 169.72 15 10
संजू सैमसन 5 178 35.6 150.85 20 7

Lovlina Borgohain : ओलंपिक 2028 से पहले लवलीना को बड़ा झटका, बदलनी पड़ेगी वेट कैटेगरी

आईपीएल 2025 पर्पल कैप

पर्पल कैप की रेस में फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद सबसे आगे चल रहे हैं। उनके नाम इस सीजन 12 विकेट हैं। चेपॉक में केकेआर के खिलाफ उनके पास बढ़त बनाने का शानदार मौका था, मगर वह चूक गए और 1 ही विकेट हासिल कर पाए। IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चार ऐसे गेंदबाज -आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और खलील अहमद- हैं जिनके नाम 10-10 विकेट हैं।

प्लेयर मैच विकेट औसत
नूर अहमद 6 12 13.17
रविश्रीनिवासन साई किशोर 5 10 13.3
मोहम्मद सिराज 5 10 15.4
हार्दिक पंड्या 4 10 12.00
खलील अहमद 6 10 20.5
मिचेल स्टार्क 4 9 15.44
शार्दुल ठाकुर 5 9 20.44
कुलदीप यादव 4 8 11.12
वरुण चक्रवर्ती 6 8 18.38
प्रसीद कृष्ण 5 8 16.75