IPL 2025 : उमरान मलिक बाहर, केकेआर को झटका, चेतन साकरिया टीम में शामिल

0
115
IPL 2025
Advertisement

कोलकाता। IPL 2025 शुरू होने में चंद दिन बचे हैं और इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। ’जम्मू एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज उमरान मलिक चोटिल हो गए हैं। इस कारण वह IPL 2025 में नहीं खेल पाएंगे। इसकी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल प्रबंधन ने दी है। टीम के साथ ही यह उमरान के लिए भी तगड़ा झटका है, जो कि लीग में प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद कर रहे थे। उमरान की जगह केकेआर ने बाएं हाथ के गेंदबाज चेतन साकरिया को टीम में शामिल किया है। वह 75 लाख रुपये की कीमत पर केकेआर का हिस्सा बने हैं।

IPL 2025 : Rajasthan Royals की नैया पार लगाएंगे टीम इंडिया के दिग्गज

IPL 2025 मेगा नीलामी में उमरान को खरीदा 

25 वर्षीय गेंदबाज को पिछले हुई IPL 2025 मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। वह 2021 में टीम का हिस्सा बने थे। एसआरएच के लिए खेले 26 मैचों में उन्होंने 29 विकेट अपने नाम किए। पिछले संस्करण में उमरान को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

WPL 2025: मुंबई इंडियंस की इस खिलाड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, तोड़ना नामुमकिन

राजस्थान-दिल्ली के लिए खेल चुके चेतन साकरिया

चेतन साकरिया ने IPL में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है। अब तक खेले 19 मैचों में उन्होंने 20 विकेट हासिल किए हैं। 2021 में उन्होंने राजस्थान के लिए आईपीएल में डेब्यू किया। इसके बाद दो संस्करणों में वह दिल्ली का हिस्सा रहे। ओवरऑल टी20 में उन्होंने 46 मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं। अब IPL 2025 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स में अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे।

PAK vs NZ : न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले टी20 में रौंदा, 9 विकेट से करारी शिकस्त

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का IPL प्रदर्शन (2008-2024)

वर्ष स्थान मैच जीत हार खिताब जीतें
2008 6वां 14 6 7
2009 8वां 14 3 10
2010 6वां 14 7 7
2011 4वां 15 8 7
2012 🏆 चैंपियन 18 12 5
2013 7वां 16 6 10
2014 🏆 चैंपियन 16 11 5
2015 5वां 14 7 6
2016 4वां 15 8 7
2017 3वां 16 9 7
2018 3वां 16 9 7
2019 5वां 14 6 8
2020 5वां 14 7 7
2021 रनर-अप 17 9 8
2022 7वां 14 6 8
2023 7वां 14 6 8
2024 🏆 चैंपियन 16 11 3