अहमदाबाद। IPL 2025: गुजरात टाइटंस की टीम भले ही आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही, लेकिन उसके सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। आईपीएल 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। आईपीएल की ट्रॉफी भले ही आरसीबी जीतने में सफल रही, लेकिन ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर गुजरात टाइटंस के खिलाडिय़ों का दबदबा रहा।
𝘼 𝙎𝙘𝙞𝙣𝙩𝙞𝙡𝙡𝙖𝙩𝙞𝙣𝙜 𝙨𝙝𝙤𝙬 🔥
7️⃣5️⃣9️⃣ Runs
5️⃣4️⃣.2️⃣1️⃣ Average
6️⃣ Fifties
1️⃣ HundredFor his tremendous consistency, Sai Sudharsan is crowned with the coveted Orange Cap 🥇#TATAIPL | #RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @gujarat_titans pic.twitter.com/hJEiRdRazF
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
साई सुदर्शन ने पूरे सीजन में किया शानदार प्रदर्शन
साई सुदर्शन ने इस IPL 2025 में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया। उन्होंने 15 मैचों में 156.17 के स्ट्राइक रेट और 54.21 के औसत से 759 रन बनाए जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ मिलकर गुजरात को कई मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाई। गुजरात का सफर हालांकि, एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के साथ समाप्त हो गया था। साई सुदर्शन ने एलिमिनेटर मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और 80 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनके आउट होने के बाद टीम लक्ष्य हासिल करने में असफल रही थी।
Draped in blue, enjoying a 𝙋𝙪𝙧𝙥𝙡𝙚 patch 👏
Congratulations to #TATAIPL 2025 Purple Cap winner Prasidh Krishna 💙🫡#RCBvPBKS | #Final | #TheLastMile | @gujarat_titans | @prasidh43 pic.twitter.com/tgviyjgzwz
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
कोहली भी थे ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल
ऑरेंज कैप की दौड़ में आरसीबी के विराट कोहली भी शामिल थे। IPL 2025 फाइनल से पहले कोहली के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका था, लेकिन सुदर्शन को पीछे छोडऩे के लिए अंतर ज्यादा था। कोहली ने फाइनल मैच में 43 रन बनाए और वह इस दौड़ में पीछे रह गए। कोहली ने 15 पारियों में 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए और इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव 16 मैचों में 717 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे।
The Curvv Super Striker of the Season award goes to Vaibhav Suryavanshi. #TATAIPL | #RCBvPBKS | #CurvvSuperStriker | #Final | #TheLastMile | @TataMotors_Cars pic.twitter.com/JQaXJSj4pH
— IndianPremierLeague (@IPL) June 3, 2025
हेजलवुड पर्पल कैप हासिल करने से चूके
आरसीबी के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पर्पल कैप की दौड़ में शामिल थे। उनके पास पर्पल कैप हासिल करने का अच्छा मौका था। हेजलवुड ने 12 मैचों में 22 विकेट लिए। उन्होंने फाइनल में एक विकेट ही लिया। अगर हेजलवुड IPL 2025 फाइनल मुकाबले में पांच विकेट लेते तो वह पर्पल कैप हासिल कर सकते थे। हालांकि, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा 25 विकेट के साथ शीर्ष पर बने रहे और उन्होंने पर्पल कैप का पुरस्कार अपने नाम किया।
वैभव सूर्यवंशी को मिली टाटा कर्व कार
राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें टाटा कर्व कार इनाम के तौर पर मिली है। बिहार के लाल ने IPL 2025 में कमाल का प्रदर्शन किया जिसका अब उन्हें फल मिला है। वैभव सूर्यवंशी का पहला सत्र शानदार रहा। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने कई तूफानी पारियां खेलीं। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 11 छक्के और सात चौके लगाए थे। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था।
RCA : खिलाड़ियों-कोच की होगी बल्ले-बल्ले, समय पर मिलेगी टूर्नामेंट्स की फीस, आरसीए ने दिए निर्देश
चैम्पियन बनने वाली आठवीं टीम बनी आरसीबी
IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।