Home Cricket Ipl IPL 2025 : आने वाला है आईपीएल का शेड्यूल, दिल्ली कैपिटल्स के...

IPL 2025 : आने वाला है आईपीएल का शेड्यूल, दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को बड़ा झटका!

0
IPL 2025

मुंबई। IPL 2025 : आईपीएल के आगामी सीजन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। बीसीसीआई अगले एक सप्ताह में IPL 2025 का शेड्यूल जारी कर सकता है। इसके साथ ही ये खुलासा हो जाएगा कि किस दिन, कौन सी टीम, कहां और किसके खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी। फैंस को आईपीएल 2025 के शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन अपना एक भी मैच होम ग्राउंड यानि दिल्ली में नहीं खेलेगी।

IPL 2025 का आगाज 21 मार्च को होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। बाकी शेड्यूल अब जारी होना है। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स को लेकर सामने आई इस जानकारी से दिल्ली वालों को बेहद निराशा होने वाली है। फैंस को इंतजार था कि वो ऑक्शन के बाद बनी दिल्ली की नई टीम को होम ग्राउंड पर चीयर कर सकेंगे। लेकिन उन्हें ये मौका इस बार नहीं मिल सकेगा।

SL vs AUS : वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम घोषित, ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच 12 फरवरी को

IPL 2025 : कोलकाता-हैदराबाद के बीच पहला मैच

IPL 2025 का ओपनिंग मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा सकता है। 2024 के फाइनल में केकेआर ने हैदराबाद को हराकर ही खिताब जीता था। ऐसे में इस बार दोनों टीमों के बीच ओपनिंग मैच होना लाजमी है। पिछली सीजन की तरह इस बार भी 10 टीमें ही आईपीएल में उतरेंगी।

IPL- बिकेगी गुजरात टाइटंस, टोरेंट ग्रुप खरीदेगा मालिकाना हक, लगभग 7 हजार करोड़ की डील संभव

IPL 2025 : एक भी घरेलू मैच नहीं खेल पाएगी दिल्ली

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स इस बार सीजन में एक भी मैच अपने घरेलू मैदान (दिल्ली) पर नहीं खेल पाएगी। उसे इस बार अपने सभी मैच वाइजैग (विशाखापट्टनम) में खेलने पड़ सकते हैं। दिल्ली के अलावा यह गाज राजस्थान रॉयल्स पर भी गिरने वाली है। हालांकि राजस्थान को 2 मैच ही न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने होंगे।

IND vs ENG : कटक वनडे में रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ऋषभ पंत

IPL 2025 सीजन का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। दो दिन तक चले इस मेगा ऑक्शन में 10 टीमों ने 639.15 करोड़ रुपये खर्च कर कुल 182 खिलाड़ी खरीदे। इस बार जहां ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ में खरीदा। इस तरह वो आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे क्रिकेटर बन गए हैं। दूसरे सबसे मंहगे क्रिकेटर श्रेयस बने, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा।

Exit mobile version