IPL 2024: मुंबई इंडियंस को पछाड़कर आरसीबी ने बनाया रिकॉर्ड, बनी एशिया की सबसे पॉपुलर टीम

0
81
IPL 2024 now RCB is the most popular Sports team on Instagram in Asia, followed by csk and Mumbai Indians

बेंगलुरू। IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स की फैन फॉलोइंग काफी है। जिसका बड़ा कारण उसमे खेलने वाले बड़े खिलाड़ी हैं। विराट कोहली भी आरसीबी का हिस्सा है, पहले विराट कोहली आरसीबी के कप्तान हुआ करते थे लेकिन अब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस आरसीबी की कप्तानी करते हुए दिखाई देते है। इस टीम में क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी खेल चुके हैं। भले ही सितारों से सजी ये टीम आज तक कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई हो लेकिन अब इस टीम ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी चैंपियन टीमों को पीछे छोड़ दिया है। इंस्टाग्राम पर अब इस टीम ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

IND W vs AUS W: इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया की बारी, टीम इंडिया पड़ेगी भारी; इकलौता टेस्ट थोड़ी देर में

इंस्टाग्राम पर एशिया की सबसे पॉपुलर टीम बनी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर नवंबर महीने के लिए इंस्टाग्राम पर सबसे लोकप्रिय एशियाई खेल टीम बन गई। डेपोर्टेस एंड फिनान्जास की एक रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर आरसीबी के 164 मिलियन से अधिक इंटरैक्शन हुए। जो बाकी किसी टीम के नहीं हुए है। IPL 2024 ऑक्शन के बाद जारी इस लिस्ट में सीएसके दूसरे नंबर पर है। सीएसके इंस्टाग्राम पर 104 मिलियन इंटरेक्शन हुए। इसके अलावा मुंबई इंडियंस इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस के इस्टाग्राम पर 88.1 मिलियन इंटरैक्शन हुए है। चौथे नंबर पर इस लिस्ट में अलनसार एफसी है जिसको इंस्टाग्राम पर 60.8 मिलियन इंटरैक्शन मिले है। वहीं गुजरात टाइटंस 46.1 मिलियन इंटरैक्शन के साथ पांचवे नंबर पर है।

IND vs SA: आज ‘फाइनल मुकाबला’, होगी चौके-छक्कों की बरसात; टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दिखेगा एक बदलाव!

सोशल मीडिया पर आरसीबी की काफी फैन फॉलोइंग

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इंस्टाग्राम पर 11. 9 मिलियन फॉलोअर्स है, तो वहीं एक्स पर 6.9 मिलियन फॉलोअर्स है। सोशल मीडिया पर इस टीम की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऑक्शन 2024 खत्म होने के बाद अब आरसीबी का पूरा ध्यान IPL 2024 पर है। इस बार ये टीम नए खिलाडिय़ों और नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि इस बार उनकी पसंदीदा टीम आईपीएल का खिताब पहली बार अपने नाम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here