चेन्नई। IPL 2023 के डबल हेडर वीकेंड की शुरूआत आज धामकेदार होगी। लीग 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए एम चिदंबरम स्टेडियम के मैदान पर उतरेगी। इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच को एल क्लासिको के नाम से भी जाना जाता है। दोनों टीमें आईपीएल के 16वें सीजन में दूसरी बार एक दूसरे से टकरा रही है। पिछली बार मुंबई और सीएसके की टीम वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ी थी जहां महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके ने 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया था। ऐसे में अब बारी मुंबई की है कि वह सीएसके के घर में जाकर अपने बदले को पूरा करें। हालांकि उसके लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है। ऐसे में दोनों ही टीमें जब मैदान पर उतरेगी तो मुकाबला जोरदार ही देखने को मिलेगा।
IPL 2023: पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुँची Gujrat Titans, राजस्थान को 9 विकेट दी करारी शिकस्त
हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई का पलड़ा भारी
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक 35 मुकाबले हुए हैं। इनमे से धोनी के धुरंधरों ने 15 मैच जीते हैं। वहीं, मुंबई पल्टन ने 20 बार बाजी मारी है। वहीं, पिछली पांच भिड़ंतों में चेन्नई ने रोहित की टीम तीन बार हराया है। IPL 2023 पॉइंट्स टेबल में चेन्नई 11 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है, जबकि मुंबई 10 पॉइंट्स बनाकर छठे स्थान पर मौजूद है। दोनों के बीच में इस सिर्फ एक अंक का फासला है। ऐसे में धोनी और रोहित की टीम के बीच एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
IPL 2023 से बाहर हुए केएल राहुल, WTC Final खेलने पर भी संशय!
प्लेऑफ के लिए मुंबई को जीतना ही होगा मैच
एक ओर सीएसके आज मुंबई इंडियंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी। हालांकि मुंबई के हौसले बुलंद है और यह उसका पसंदीदा मैदान भी है। पांच बार की चैम्पियन मुंबई ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम पर पिछले दो मुकाबले जीते हैं। उसने 2019 में यहां चेन्नई को हराया और करीब चार साल बाद यहां चिर प्रतिद्वंद्वी चार बार की चैम्पियन टीम से खेलेंगे। अब धोनी के पास 4 साल बाद यहां हिसाब चुकता करने का चांस है। महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई टीम का IPL 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश की भेंट हो गया जबकि उससे पहले दो मैचों में उसे पराजय का सामना करना पड़ा ।
IPL 2023 में भी जारी है इस खिलाड़ी का फ्लॉप शो, अब खतरे में करियर
चेन्नई को मध्यमक्रम की मजबूती पर देना होगा ध्यान
पंजाब किंग्स के खिलाफ 30 अप्रैल को आखिरी गेंद पर पराजय का सामना करने वाली चेन्नई को उम्मीद है कि इस बार वह अपने दर्शकों को निराश नहीं करेगी। IPL 2023 में डेवोन कोंवे (414 रन) और रूतुराज गायकवाड़ (354 रन) ने टीम को अच्छी शुरूआत दी है लेकिन मध्यक्रम उसका फायदा नहीं उठा सका । अनुभवी अजिंक्य रहाणे और युवा शिवम दुबे ने रन बनाये हैं लेकिन अंबाती रायुडू और मोईन अली का बल्ला कमोबेश खामोश ही रहा है। बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे उतर रहे धोनी ने कुछ अच्छे शॉट खेले हैं। चेन्नई ने रहाणे की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पहले मैच में मुंबई को हराया था और रहाणे एक बार फिर उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।
Wrestler Protest के समर्थन में उठाई आवाज, न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष- डॉ. कृष्णा पूनिया
लय में आते दिख रहे मुंबई के बल्लेबाज
उधर, धीमी शुरूआत के बाद मुंबई इंडियंस ने लय हासिल कर ली है और बड़े लक्ष्य का पीछा करने में कामयाब हो रही है। विरोधी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में हालांकि गेंदबाजों के नाकाम रहने से कप्तान रोहित शर्मा की परेशानी बढ़ी है। IPL 2023 में अनुभवी जोफ्रा आर्चर विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। मुंबई टीम प्रबंधन सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के फॉर्म में लौटने से खुश होगा। टिम डेविड और तिलक वर्मा ने फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है।
IPL 2023: MI और CSK के लिए कांटों भरी प्लेऑफ की राह, ये समीकरण करेंगे काम
चेपॉक में पहले बल्लेबाजी करने वाले को फायदा
चेपॉक के मैदान स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। ऐसे में यहां पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को हमेशा से फायदा मिला है। हालांकि बल्लेबाजी में रन आसानी से बनते हैं। ऐसे में आज IPL 2023 के अहम मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस पिच पर पहले बैटिंग करते हुए औसत स्कोर 163 रन का रहा है। यही कारण है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस मैदान पर अधिकतम जीत मिली है। ऐसे में जो भी टीम इस मैदान पर टॉस जीतेगी। ऐसी संभावना है कि वह पहले बैटिंग करने का फैसला करेगी।















































































