IPL 2023: 1000 वें मैच में अंपायरिंग पर विवाद, आउट नहीं थे यशस्वी और रोहित शर्मा!

0
457
IPL 2023 umpiring controversy in ipl 1000th match, fans are arguning for wickets of yashasvi jaiswal and rohit sharma

मुंबई। IPL 2023: आईपीएल का 1000वां मैच अपने नतीजे पर पहुंचने से पहले से ही चर्चा में था। तब इसकी कई वजहें थी और अब जब ये अंजाम तक पहुंच चुका है तो भी कुछ वजहों के चलते सुर्खियों में छाया है। उन्हीं में से एक वजह है खराब अंपायरिंग। जिसे आप जेन्टलमैन गेम के लिहाज से कतई अच्छा नहीं कह सकते। लेकिन, क्या करें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले ऐतिहासिक मुकाबले में कुछ ऐसा ही दिखा है। 1000वां मैच रोमांचक तरीके से नतीजे पर पहुंचा। इस मैच को मुंबई ने 214 रन का लक्ष्य चेज करते हुए अपने नाम किया। लेकिन, इन सबके बीच सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के विकेट पर सवाल उठ गए।

नो बॉल पर यशस्वी जायसवाल को दिया आउट

राजस्थान की इनिंग का आखिरी ओवर। मुंबई के तेज गेंदबाज अर्शद खान के इस ओवर की चौथी गेंद पर यशस्वी आउट करार दिए जाते हैं। फुल टॉस गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में जाती है, जिसे गेंदबाज अर्शद खुद ही कैच कर लेते हैं। गेंद की हाईट ज्यादा लग रही थी तो नो बॉल चेक किया जाता है। थर्ड अंपायर सिर्फ एक बार फुटेज देखते हैं और बिना समय जाया करते हुए गेंद को लीगल करार देते हैं। जबकि, उसी वीडियो क्लिप में ये साफ दिख रहा है कि गेंद की हाईट ज्यादा है मतलब वो नो बॉल है। IPL 2023 के इस मैच में अंपायर के इस फैसले से नाखुश फैंस ने ये आरोप लगा दिया कि नियम सिर्फ मुंबई और चेन्नई के लिए होते हैं।

रोहित का विकेट भी खराब अंपायरिंग की भेंट चढ़ा

मुंबई की पारी का दूसरा ओवर। गेंदबाज संदीप शर्मा ने IPL 2023 के इस मैच में अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद डाली। ये नकल बॉल थी, जिस पर रोहित की गिल्लियां बिखर गई। विकेटकीपर सैमसन स्टंप के पास खड़े थे। ऐसे में ये देखने के लिए की बेल्स गेंद से लगकर गिरी है या फिर सैमसन के ग्लव्स से, मैदानी अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को ट्रांसफर कर दिया। थर्ड अंपायर ने वीडियो फुटेज देखकर अपना फैसला राजस्थान के फेवर में सुनाया। मतलब रोहित आउट दिए गए। लेकिन, बाद में सोशल मीडिया पर उसी फुटेज ने जब सुर्खियां बटोरी तो उसमें ये क्लियर दिखा कि बेल्स दरअसल गेंद से नहीं बल्कि सैमसन के ग्लव्स से लगकर गिरी है।

IPL 2023: आज का मुकाबला LSG vs RCB, लखनऊ की बल्लेबाजी से पार पाना ‘विराट’ चुनौती

1000वें मैच में दो बार हुई खराब अंपायरिंग

आईपीएल में खराब अंपायरिंग कोई नई चीज नहीं है। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के दामन पर ये एक तरह से दाग की तरह है। लेकिन, ऐसा 1000वें मैच जैसे ऐतिहासिक मौके पर एक नहीं दो बार होते दिखा तो सवाल तो बड़ा है ही। IPL 2023 के इस मैच में रोहित अगर खराब अंपायरिंग की भेंट नहीं चढ़े होते, जैसा बताया जा रहा है, तो वो अपने बर्थडे पर बड़ी पारी भी खेलते दिख सकते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here