IPL 2023 में सिर्फ दूसरा मैच और आखिरी ओवर का प्रेशर, इतिहाच रच गया ‘जूनियर’

0
359
IPL 2023 thriller of last over, arjun tendulkar defended 20 runs and took one wicket

हैदराबाद। IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने बीती रात खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। हैदराबाद ने इस मैच में लड़ाई लड़ी और जीत के करीब आई, लेकिन जीत नहीं सकी। आखिरी ओवर में मुंबई को 20 रन बचाने थे। टी20 में ये रन बनते देखे गए हैं। ऐसे में रोहित ने ये रन बचाने की जिम्मेदारी दी अर्जुन तेंदुलकर को। अर्जुन कप्तान के भरोसे पर तो खरा उतरे ही साथ ही एक वो काम कर गए जो उनके पिता सचिन नहीं कर पाए।

IPL 2023: आज जयपुर में जीतने वाला बनेगा नम्बर वन, राजस्थान से टकराएगा लखनऊ

ऐसा रहा आखिरी ओवर का हाल

रोहित ने आखिरी ओवर अर्जुन को दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने पहली ही गेंद बेहतरीन यॉर्कर फेंकी। दूसरी गेंद भी उन्होंने वाइ़ड़ यॉर्कर फेंकी जिस पर अब्दुल समद रन आउट हो गए। अगली गेंद उन्होंने वाइड फेंकी। फिर अगली गेंद भी उन्होंने यॉर्कर डाली। वह सिर्फ यॉर्कर ही डाल रहे थे और उनकी यॉर्कर सटीक जा भी रही थीं। चौथी गेंद पर भी उन्होंने यही किया। पांचवीं गेंद पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर IPL 2023 के इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई।

IPL 2023: Mumbai Indians ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को 14 रन से हराया

अर्जुन की गेंदबाजी ने सभी को किया प्रभावित

आखिरी ओवर फेंकना आसान नहीं रहता है। इस आखिरी ओवर में काफी दबाव रहता है। लेकिन अर्जुन ने इस आखिरी ओवर के दबाव को अच्छे से झेला और सटीक लाइन लैंग्थ के साथ गेंदबाजी की। IPL 2023 के इस मैच में उन्होंने प्लान के तहत हर गेंद यॉर्कर डालने की कोशिश की जिसमें वह सफल भी रहे। अर्जुन ने आखिरी ओवर में पांच रन ही खर्च किए और अपनी टीम को जीत दिलाई। आखिरी ओवर में अर्जुन ने जिस तरह की गेंदबाजी की उसने सभी को प्रभावित किया।

Asia Cup 2023: 10 टीमों के बीच क्वालिफाई जंग शुरू, जीतने वाली टीम भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में होगी शामिल

जो पिता नहीं कर पाए वो अर्जुन कर गए

अर्जुन को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL 2023 में डेब्यू का मौका मिला था। इससे पहले वे दो सीजन बेंच पर ही बैठे थे। अर्जुन हालांकि पहले मैच में विकेट नहीं ले पाए थे। उन्होंने दो ओवर फेंके थे और 17 रन लिए थे। लेकिन इस मैच में अर्जुन ने अपना खाता खोल लिया और भुवनेश्वर के रूप में अपना पहला विकेट ले लिया। इसी के साथ अर्जुन ने अपने पिता को पीछे छोड़ दिया। सचिन 2008 से 2013 तक आईपीएल खेले और उन्होंने गेंदबाजी भी की लेकिन वह आईपीएल में एक भी विकेट नहीं ले पाए। उनके बेटे ने अपने दूसरे मैच में विकेट लेकर खाता खोल लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here