IPL 2023: 26 दिन 6 पारियां और 4 गोल्डन डक, एक-एक रन को मोहताज SKY

0
250
IPL 2023 suryakumar yadav struggling for good form, 4 golden ducks in 26 days and 6 innings

मुंबई। IPL 2023: ठीक दो साल और 25 दिन पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा था। चौथे ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा और क्रीज पर आये सूर्यकुमार यादव। पहली ही गेंद पर उनका सामना जोफ्रा आर्चर से हुआ। एक बाउंसर उनकी तरफ आयी और सूर्या ने इसे हुक करते हुए फाइन लेग के पीछे छक्का जड़ दिया। बीती रात भी सूर्या को क्रीज पर आते ही बिल्कुल यही गेंद मिली। शॉट भी वही लगा लेकिन इस बार वो आउट हो गये। ये वो शॉट है, जिसने पिछले दो साल में सूर्या को इंटरनेशनल क्रिकेट में ख़ास पहचान दी है। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली ही गेंद पर ऐसा शॉट खेलकर छक्का जडऩे वाले सूर्या ने सनसनी फैला दी थी। इसके बाद से सूर्या ने इस शॉट से पिछले दो साल में खूब रन बटोरे।

IPL 2023: आज चेन्नई में आएगा राजस्थान का तूफान, RR vs CSK कड़ा होगा मुकाबला

26 दिन में चौथा गोल्डन डक

मंगलवार को IPL 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ये शॉट सूर्या का अंत साबित हुआ, वो भी पहली ही गेंद पर। यानी गोल्डन डक (पहली गेंद पर 0 पर आउट)। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह बैटिंग के लिए आए और मुकेश कुमार की पहली ही गेंद को हुक कर दिया लेकिन बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। इसके साथ ही 26 दिन और 6 पारियों में सूर्यकुमार का ये चौथा गोल्डन डक था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज लगातार तीन बार उनका ये हाल हुआ था। वो अपने आप में ही सबके लिए चौंकाने वाला था।

IPL 2023: दिल्ली की लगातार चौथी हार, Mumbai Indians ने 6 विकेट से हराया

आईपीएल में अब तक 3 पारियों में बनाए सिर्फ 16 रन

सूर्या के लिए IPL 2023 की शुरुआत बेहद खराब रही है। तीन पारियों में वो सिर्फ 16 रन बना सके हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच तो उनके लिये किसी बुरे सपने से कम नहीं था। पहली गेंद पर आउट होने से पहले सूर्या ने फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर अक्षर पटेल के दो आसान कैच छोड़ दिये और दोनों बार छक्का चला गया। इसमें से दूसरे कैच में तो गेंद उनकी बायीं आंख के ठीक ऊपर लगी। कि़स्मत अच्छी रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आयी और वह खेलने के लिए फिट हो गये।

World Cup 2023: इन दो शहरों में खेलना चाहता है Pakistan, ICC को बताई अपनी पसंद

तीन महीने पहले बने प्लेयर ऑफ द ईयर

आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के किए पिछला साल शानदार रहा था। उन्होंने इंटरनेशनल टी20 में एक हजार से ज़्यादा रन बनाये थे और सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। जनवरी में उन्हें आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ थे ईयर भी चुना गया था। ऐसे में उनकी फॉर्म अचानक इस तरह गिर जाना हैरानी और चिंता की वजह है। उन्हें, मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया को उम्मीद होगी की वो IPL 2023 में जल्द ही फॉर्म में लौटें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here