IPL 2023: हैदराबाद ने लुटाए 13 करोड़ से ज्यादा, लेकिन 3-13 के फेर में फंसा यह खिलाड़ी

0
210
IPL 2023 sunrisers Hyderabad spend over 13 crore on Harry brook but his batting performance is not beneficial for team

मुंबई। IPL 2023 में 13, 3, 13 ये स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के उस खिलाड़ी का है, जिस पर नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इस उम्मीद के साथ कि वो जिस पर पैसे लुटा रहे है, वो उन्हें जीत दिलाएगा। लेकिन, पिछले 3 मैचों में हैरी ब्रूक 13 रन से आगे ही नहीं बढ़ पाए। लगातार तीसरे मुकाबले में ब्रूक फ्लॉप रहे। पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद ने आईपीएल 2023 की अपनी पहली जीत तो दर्ज कर ली, मगर उनके 13 करोड़ का खिलाड़ी इस मुकाबले में भी नहीं चल पाया।

IPL 2023: लखनऊ का छिपा रुस्तम है यह घातक ऑलराउंडर, आरसीबी की बढ़ाएगा टेंशन

पंजाब के खिलाफ भी 13 रन ही बना सके ब्रूक

ब्रूक पंजाब के खिलाफ महज 13 रन ही बना पाए। अर्शदीप सिंह ने उन्हें बोल्ड किया। इससे पहले IPL 2023 के पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वो 4 गेंदों पर 3 रन ही बना पाए। जबकि हैदराबाद के पहले मुकाबले में भी राजस्थान रॉयल्स वो 13 रन पर बोल्ड हो गए। ये भी एक इत्तेफाक है कि इन 3 में से 2 मुकाबले हैदराबाद अपने घर में खेला और उन दोनों ही मुकाबले में वो 13 रन ही बना पाए और दोनों ही बार ब्रूक बोल्ड हो गए।

IPL 2023: रिंकू सिंह ने सिर्फ मैच ही नहीं जिताया, बना दिए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

आईपीएल से पहले रहा कमाल का प्रदर्शन

ब्रूक को हैदराबाद ने कई गुना ज्यादा कीमत में खरीदा था। उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रुपये थी। लेकिन, नीलामी में फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें खरीदा। उन्हें अपने साथ शामिल करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स ने भी बोली लगाई थी, मगर हैदराबाद उन्हें खरीदने में सफल रही। IPL 2023 में अभी तक उनका बल्ला शांत है। उनके लिए 13 रन तक बनाना मुश्किल हो रहा है, जबकि आईपीएल के लिए टीम से जुडऩे से पहले उनका बल्ला आग उगल रहा था।

IPL 2023: लखनऊ के नवाबों का विराट सेना से सामना, RCB vs LSG मुकाबला आज

त्रिपाठी और मार्करम ने दिलाई जीत

IPL 2023 से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ब्रूक ने विस्फोटक बल्लेबाजी की थी और 2 टेस्ट में एक शतक और 3 अर्धशतक ठोक दिए थे। पंजाब के खिलाफ हैरी ब्रूक का तो बल्ला नहीं चल पाया, मगर राहुल त्रिपाठी और कप्तान एडन मार्करम ने मिलकर हैदराबाद को जीत दिला दी। त्रिपाठी ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन ठोके। जबकि मार्करम 21 गेंदों पर 37 रन जडक़र नाबाद रहे। हैदराबाद ने 8 विकेट से पहली जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here