IPL 2023: CSK में चमकी इस खिलाड़ी की किस्मत, पहले फ्लॉप; अब बल्ला उगल रहा आग

0
81
IPL 2023 shivam dube’s performance getting better after joing CSK, becoming key factor for team

मुंबई। IPL 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम ने प्लेऑफ की ओर एक कदम और बढ़ा लिया है। सीएसके के सभी खिलाड़ी भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। उन्हीं खिलाडिय़ों में एक खिलाड़ी ऐसा है जो धोनी की कप्तानी में आते ही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। यह खिलाड़ी एक बार फिर से टीम इंडिया में कमबैक कर सकता है। हम बात कर रहे हैं शिवम दुबे के बारे में। शिवम दुबे लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IPL 2023: रिंकू सिंह नहीं, ये खिलाड़ी है चेज करते हुए सिक्सर किंग

मिडिल ऑर्डर को मजबूत कर रहे दुबे

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शिवम दुबे का बल्ला आग उगल रहा है। दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने भले ही सिर्फ 25 रनों की पारी खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने 3 छक्के भी लगाए। वहीं अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी बल्लेबाज भी रहे। दुबे सीएसके के लिए IPL 2023 में जैसी बल्लेबाजी कर रहे हैं उसे देख यही लग रहा है कि उन्हें टीम इंडिया में खेलने के लिए एक बार फिर से मौका मिल सकता है। दुबे मिडिल ऑर्डर में टीम को अच्छी मजबूती प्रदान कर सकते हैं। वहीं वह काफी तेजी से भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

IPL 2023: CSK की जीत ने तोड़ दी इन टीमों की उम्मीद, प्लेऑफ के लिए घमासान

सीएसके में आते ही बल्लेबाजी में आया बदलाव

सीएसके की टीम में आते ही शिवम दुबे की बल्लेबाजी में काफी ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं, खासतौर से IPL 2023 में। सीएसके में आने से पहले वह 120 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते थे। लेकिन अब वह 155 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। साल 2019 से लेकर साल 2021 तक उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था। वहीं साल 2022 के बाद से सीएसके में आते ही उन्होंने अब तक पांच अर्धशतक लगा दिए हैं। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के लिए खेल चुके हैं। लेकिन दुबे के असली टैलेंट को सीएसके में आने के बाद देखा गया है।

IPL 2023: आज राजस्थान का सामना जोश से भरी KKR से, जीतना जरूरी है

हर साल आईपीएल में शिवम दुबे का प्रदर्शन

2019: 4 मैचों में 40 रन, स्ट्राइक रेट 121.21

2020: 9 मैचों में 129 रन, स्ट्राइक रेट 122.85

2021: 9 मैचों में 230 रन, स्ट्राइक रेट 119.17

2022: 11 मैचों में 289 रन, स्ट्राइक रेट 156.22

2023: 9 मैचों में 315 रन, स्ट्राइक रेट 159.90

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here