IPL 2023: रिंकू सिंह ने सिर्फ मैच ही नहीं जिताया, बना दिए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

0
340
IPL 2023 rinku singh’s best performance for kkr, rinku made 5 historical records in ipl history

मुंबई। IPL 2023: पिछले 12 घंटों में पूरी दुनिया जान गई कि भारत का ये युवा खिलाड़ी कौन है। रिंकू ने किया ही कुछ ऐसा कि वो इस सब के हकदार हैं। भारत में खेले जा रहे आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम थी। 205 रन के बड़े टारगेट का पीछा कर रही केकेआर की टीम लगभग हार के दरवाजे पर ही खड़ी थी। आखिरी ओवर में केकेआर को जीतने के लिए 29 रनों की जरूरत थी। यानी कि ओवर की कम से कम 5 गेंदों पर छक्के मारने ही थे।

रिंकू सिंह ने नामुमकिन को किया मुमकिन

केकेआर की हार लगभग निश्चित थी। लेकिन रिंकू ने एक के बाद एक ओवर की आखिरी 5 गेंदों को बाउंड्री पार भेजकर वो काम कर दिया जिसकी किसी को उम्मीद ना थी। IPL 2023 का ये मैच तो रिंकू के दम पर केकेआर ने जीता ही, इसी के साथ इस घातक बल्लेबाज ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम कर लिया जोकि आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं बने थे।

IPL 2023: लखनऊ के नवाबों का विराट सेना से सामना, RCB vs LSG मुकाबला आज

आईपीएल के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के

आईपीएल के 16 सालों के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि किसी मुकाबले के आखिरी ओवर में एक के बाद एक पांच छक्के लगे हों। IPL 2023 में रिंकू सिंह ने यश दयाल के ओवर में ऐसा कर दिखाया और अब एक अनोखा इतिहास उनके नाम हो चुका है।

IPL 2023: काम ना आई शिखर की कप्तानी पारी,Sunrisers Hyderabad ने पंजाब को 8 विकेट से हराया

सिर्फ 7 गेंदों में 40 रन

ये बात तो पूरी दुनिया जानती है कि IPL 2023 में रिंकू ने आखिरी 5 गेंदों पर 30 रन बटोर लिए। लेकिन हम आपको बता दें कि इस बल्लेबाज ने अपनी पारी की आखिरी 7 गेंदों पर 40 रन लूटे थे। इनमें से 6 तो छक्के थे और 1 चौका। लगातार 7 गेंदों में 40 रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं।

IPL 2023: राशिद की हैट्रिक पर भारी पड़े रिंकू के छक्के, Kolkata Knight Riders ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

चेज करते हुए सबसे बड़ा ओवर

आईपीएल इतिहास में कभी भी चेज करते हुए 29 रन किसी टीम ने नहीं बनाए थे। लेकिन IPL 2023 में रिंकू सिंह और उमेश यादव की जोड़ी ने ये भी कर दिखाया। यश दयाल के आखिरी ओवर में केकेआर को 29 रन चाहिए थे। पहली गेंद पर उमेश ने रिंकू को सिंगल दिया और इसके बाद की कहानी तो आप सभी जानते ही हैं।

IPL 2023 Live: शतक से चुके शिखर धवन, पंजाब ने Sunrisers Hyderabad को दिया 144 का लक्ष्य

आखिरी ओवर में चेज करते हुए 30 रन

रिंकू सिंह इसके अलावा आईपीएल इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने चेज करते हुए आखिरी ओवर में 30 रन ठोके। ऐसा भी पहले आईपीएल में कभी नहीं हुआ था लेकिन IPL 2023 में यह कारनामा हो गया।

IPL 2023: पंजाब किंग्स की बढ़ी टेंशन, अटक गया लिविंगस्टोन का मेडिकल क्लीयरेंस

केकेआर की ओर से ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

रिंकू के रिकॉर्ड्स की लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। IPL 2023 में केकेआर की टीम की ओर से रिंकु एक ओवर में लगातार 5 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस टीम के लिए आंद्रे रसल और यूसुफ पठान जैसे बल्लेबाजों ने बहुत सी तेज पारियां खेली हैं, लेकिन ऐसा कोई नहीं कर पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here