मुंबई। IPL 2023 में रविवार का दिन पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा। इस दिन दो मुकाबले खेले गए और इन मुकाबलों की चारों पारियों में 200+ स्कोर बने। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ है। इन दोनों मुकाबलों में चेज़ करने वाली टीम को सफलता मिली। खास बात यह भी रही कि यह सफल रन-चेज ऐसे दो बड़े मैदानों पर हुए, जहां आमतौर पर बड़ा स्कोर चेज करना आसान नहीं रहा है।
IPL 2023: एक ही दिन में अंक तालिका और ऑरेंज-पर्पल कैप में बड़ा उलटफेर, यह है ताजा हाल
चेपॉक में सिर्फ 2 बार हो सका है 200 प्लस का स्कोर चेज
रविवार को हुए पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 विकेट खोकर 200 रन जड़ दिए। यहां डेवान कॉनवे ने 52 गेंद पर 92 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। IPL 2023 के इस मैच में जवाब में पंजाब किंग्स ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल किया। पंजाब किंग्स की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी और ताबड़तोड़ पारियां खेलते हुए इस लक्ष्य तक पहुंचने की राह तय की। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला गया। इससे पहले चेपॉक के आईपीएल इतिहास में केवल दो बार 200+ का टारगेट चेज हो सका था।
IPL 2023: 1000 वें मैच में अंपायरिंग पर विवाद, आउट नहीं थे यशस्वी और रोहित शर्मा!
वानखेड़े में मुंबई ने कर दिया रिकॉर्ड कमाल
इसी तरह रविवार को हुए IPL 2023 के दूसरे मुकाबले में भी खूब रनों की बरसात हुई। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की 62 गेंद पर 124 रन की लाजवाब पारी की बदौलत 212 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। यह मुकाबला वानखेड़े में खेला गया, जहां कभी भी 200+ टारगेट चेज नहीं हो पाया था। लेकिन यहां मुंबई के बल्लेबाजों ने इस बार बाजी पलट दी। कैमरून ग्रीन (44), सूर्युकमार यादव (55) और टिम डेविड (45) की ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत मुंबई ने 213 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया।
IPL 2023: आज का मुकाबला LSG vs RCB, लखनऊ की बल्लेबाजी से पार पाना ‘विराट’ चुनौती
रोचक होती जा रही है प्लेऑफ की रेस
IPL 2023 में अब तक 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं और एक भी टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर नहीं हुई है। 10 में से 7 टीमों के बीच तो यह जंग बेहद रोचक होती जा रही है। यहां 5 टीमों के खाते में 10 या 10 से ज्यादा अंक हो गए हैं। वहीं दो टीमों के खाते में 8-8 अंक हैं। बता दें कि 10 टीमों में से चार टीमों को ही प्लेऑफ में जगह मिलेगी। ऐसे में इस बार यह जंग बेहद दिलचस्प होती नजर आ रही है।















































































