IPL 2023: इस खिलाड़ी पर फूटा RCB की हार का ठीकरा, जमकर हुए ट्रोल

0
321
IPL 2023 RCB vs lsg rcb fans blaming dinesh kartik for loosing game against lsg, kartik being trolled rudly

बेंगलुरू। IPL 2023 के 15वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 212 रन बोर्ड पर लगाए। लेकिन गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते आरसीबी आखिरी गेंद पर ये मुकाबला हार गई। वहीं आरसीबी की हार के बाद फैंस उनकी टीम के एक खिलाड़ी पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

IPL 2023 में जीत का खाता खोलने उतरेंगी मुंबई और दिल्ली

क्रिकेट प्रेमियों ने दिनेश कार्तिक को मनाना हार का जिम्मेदार

बता दें कि IPL 2023 के इस मैच में 213 रन के बड़े टारगेट को चेज करते हुए लखनऊ की टीम को आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। हालांकि उनके 9 विकेट गिर चुके थे। तभी गेंदबाजी कर रहे हर्षल पटेल ने बल्लेबाजी कर रहे आवेश खान को बीट कर दिया। लेकिन लखनऊ के बल्लेबाज बाय का रन लेने के लिए दौड़ पड़े। यहां आरसीबी के सीनियर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से बड़ी गलती हो गई। कार्तिक को गेंद पकडक़र सिर्फ विकेट में मारनी थी, लेकिन वो गेंद को पकडऩे में ही नाकामयाब रहे और लखनऊ के बल्लेबाजों ने दौडक़र एक रन पूरा कर लिया।

IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में Lucknow Super Giants ने बैंगलौर को 1 विकेट से हराया, पूरन और स्टोइनिस रहे हीरो

कई लोगों ने कर दी रिटायरमेंट की मांग

कार्तिक की इस गलती के चलते ही उन्हें अब आरसीबी के फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कार्तिक को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ रिएक्शन्स तो इतने गुस्से से भरे हुए हैं कि लोगों ने उन्हें रिटायरमेंट लेने तक की मांग उठा दी है। वहीं कुछ क्रिकेट फैंस IPL 2023  के इसी सीजन में प्रदर्शन के आधार पर कार्तिक की तुलना धोनी से करके उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

IPL 2023: हैदराबाद ने लुटाए 13 करोड़ से ज्यादा, लेकिन 3-13 के फेर में फंसा यह खिलाड़ी

आरसीबी ने गंवाया कांटे का मुकाबला

लखनऊ की टीम के सामने आरसीबी ने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था। IPL 2023 के इस मैच में 213 रनों का पीछा कर रही लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 23 के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए थे। लेकिन इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने 30 गेंदों पर 65 रन बनाए। लेकिन उनके विकेट के बाद एक बार फिर से लखनऊ की टीम बैकफुट पर चली गई। इसके बाद निकोलस पूरन ने भी दमदार बल्लेबाजी की और 19 गेंदों पर 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए।

IPL 2023: रिंकू सिंह ने सिर्फ मैच ही नहीं जिताया, बना दिए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

आखिरी गेंद पर लखनऊ के खाते में जीत

लेकिन पूरन के विकेट के बाद ऐसा लगा कि लखनऊ IPL 2023 का यह मैच हार जाएगी। हालाकि ऐसा हुआ नहीं और उन्होंने अंतिम गेंद पर यह मैच अपने नाम कर लिया। वहीं इससे पहले आरसीबी की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल, कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली की हाफ सेंचुरीज के दम पर 212 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here