IPL 2023: लखनऊ का छिपा रुस्तम है यह घातक ऑलराउंडर, आरसीबी की बढ़ाएगा टेंशन

0
478
IPL 2023 rcb vs lsg all-rounder Kyle Mayers is big therat for royal challengers Bangalore, trump card for lsg
image credit: JIO Cinema

बेंगलुरू। IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आज अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। बैंगलोर का ये आईपीएल-2023 का तीसरा मैच है और घर में दूसरा। अभी तक खेले दो मैचों में उसे एक में हार तो एक में जीत मिली है। बैंगलोर ने अपने घर में खेले सीजन के मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था लेकिन फिर कोलकाता नाइट राइडर्स ने उसे अपने घर में मात दी थी। बैंगलोर अपने घर में वापसी कर रही है तो जीत की संभावना बढ़ गई है लेकिन उसके लिए लखनऊ का एक खिलाड़ी खतरनाक साबित हो सकता है। ये खिलाड़ी है काइल मायर्स।

IPL 2023: रिंकू सिंह ने सिर्फ मैच ही नहीं जिताया, बना दिए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में है मायर्स

काइल मार्यस IPL 2023 में बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में ही अर्धशतक जमाया था। लखनऊ ने इस सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और इस मैच में मायर्स ने 73 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 53 रन बनाए थे।

IPL 2023: लखनऊ के नवाबों का विराट सेना से सामना, RCB vs LSG मुकाबला आज

आरसीबी के हर गेंदबाज पर हावी होने की क्षमता

मार्यस जिस तरह की फॉर्म में हैं, वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण का खेल बिगाड़ सकते हैं। वहीं अभी तक IPL 2023 में बैंगलोर की गेंदबाजी देखी जाए तो उतना प्रभाव नहीं छोड़ सकी जिसकी उम्मीद थी। मोहम्मद सिराज ने मुंबई के खिलाफ पहले मैच में जरूर अच्छा किया था लेकिन कोलकाता के खिलाफ वह काफी महंगे साबित हुए थे। सबसे ज्यादा निराशा टीम को हर्षल पटेल से हाथ लगी है। पिछले दो सीजनों में पटेल ने दमदार खेल दिखाया था लेकिन इस सीजन दो मैचों में वह 7 ओवरों में 81 रन लुटा चुके हैं और दो विकेट ही ले पाए हैं।

IPL 2023: काम ना आई शिखर की कप्तानी पारी,Sunrisers Hyderabad ने पंजाब को 8 विकेट से हराया

आरसीबी के पास अच्छे स्पीनर का अभाव

बैंगलोर की एक कमी उसके पास अच्छे स्पिनर न होना है। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद से डुप्लेसी ने कोलकाता के खिलाफ एक ही ओवर करवाया था। मुंबई के खिलाफ उन्हें गेंदबाजी नहीं दी थी। कर्ण शर्मा ने कोलकाता के खिलाफ अच्छा किया था, लेकिन कर्ण की गेंदबाजी इतनी प्रभावी नहीं है कि वह निरंतर विकेट निकाल सकें। IPL 2023 में कोलकाता के खिलाफ बैंगलोर ने माइकल ब्रेसवेल को भी मौका दिया था जो ऑफ स्पिन फेंकते हैं लेकिन वह महंगे साबित हुए थे। श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा 10 अप्रैल को टीम के साथ जुडऩे वाले थे। अगर वह आते हैं तो बैंगलोर के लिए अच्छा होगा।

IPL 2023: राशिद की हैट्रिक पर भारी पड़े रिंकू के छक्के, Kolkata Knight Riders ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

राहुल ने जताया है मायर्स पर भरोसा

मायर्स को IPL 2023 में डेब्यू इसलिए मिला क्योंकि पिछले सीजन लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचाने वाले उसके सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक नेदरलैंड्स के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे। तभी आईपीएल शुरू हो गया था और लखनऊ ने दो मैच खेल लिए थे। इन दोनों मैचों में मायर्स ने अर्धशतक जमाए थे। तीसरे मैच में डिकॉक उपलब्ध थे फिर भी राहुल ने मायर्स को मौका दिया था। मार्यस पर राहुल का भरोसा है। उसका एक कारण ये भी है कि वह ऑल राउंडर हैं। मायर्स नई गेंद से गेंदबाजी भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here