IPL 2023: RCB को हराकर MI प्लेऑफ के करीब, टॉप चार पर अब भी फंसा पेंच

0
356
IPL 2023 Playoff scenario mumbai indians near to reach in playoff after beating rcb] top 4 positions still not clear

मुंबई। IPL 2023 का 54वां लीग मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की। 200 रनों का पीछा करते हुए मुंबई ने 6 विकेट के नुकसान पर 21 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया था। इस जीत के बाद मुंबई ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई और प्लेऑफ की ओर एक कदम बढ़ा दिया। इस सीजन में अपनी छठी जीत हासिल कर मुंबई प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के और करीब पहुंच गई है।

IPL 2023: डीआरएस पर उठने लगे सवाल, रोहित शर्मा के विकेट पर मचा बवाल

प्लेऑफ के लिए मुंबई को जीतने होंगे दो और मैच

आरसीबी के खिलाफ खेले गए मैच में से पहले मुंबई IPL 2023 प्वाइंट्स टेबल में 5 जीत के साथ आठवें नबंर पर थी। लेकिन, इस जीत के बाद मुंबई 12 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है। सभी टीमें कुल 14-14 लीग मैच खेलेंगी। किसी भी टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए कम से कम 8 मैच जीतने होंगे और मुंबई अब तक 11 में से 6 मैच जीत चुकी है। अब टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी तीन मैचों में से कम से कम 2 में जीत दर्ज करनी होगी।

IPL 2023: Suryakumar ने एक पारी में बनाए 3 कीर्तिमान, पूरा किया एक अनूठा शतक

दिल्ली और हैदराबाद के अलावा सभी टीमें खेल चुकी हैं 11-11 मैच

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को छोडक़र बाकी सभी टीमें IPL 2023 में अपने 11-11 मैच खेल चुकी हैं। हैदराबाद और दिल्ली ने अब तक 4-4 जीत दर्ज की हैं। दोनों ही टीमें क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं। वहीं, गुजरात सबसे ज्यादा 8 जीत हासिल कर कर प्वाइंट्स टेबल में अव्वल नंबर पर है। इसके अलावा चेन्नई और मुंबई अब तक 6-6 मैच जीत चुकी हैं। दोनों टीमें क्रमश: प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं।

IPL 2023: आज करो या मरो के मुकाबले में DC के सामने CSK की कड़ी चुनौती

अब तक टॉप चार टीमों की स्थिति साफ नहीं

इसके अलावा लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स अब तक टूर्नामेंट में 5-5 जीत अपने नाम कर चुकी हैं। सभी टीमें IPL 2023 प्वाइंट्स टेबल में क्रमश: 4 से लेकर 8 नंबर पर मौजूद हैं। बता दें कि टूर्नामेंट अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और अभी तक प्वाइंट्स टेबल के लिए टॉप-4 टीमों की स्थिति साफ नहीं हो पाई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here