IPL 2023: RCB की जीत से MI टॉप-4 से बाहर, इन टीमों का भी फंसा पेंच

0
256
IPL 2023 playoff scenario after rcb win over srh, mumbai indian out from top four, now must win situation for others teams

मुंबई। IPL 2023 में प्लेऑफ की रेस आरसीबी की सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद और ज्यादा रोचक हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हैदराबाद पर 8 विकेट की शानदार जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। आरसीबी की इस जीत से सीधा नुकसान मुंबई इंडियंस को हुआ है और टीम टॉप-4 से बाहर हो गई है। इतना ही नहीं आरसीबी की जीत ने चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को भी चिंतित कर दिया है। ऐसे में अब इन सभी टीमों के लिए अपना-अपना आखिरी मुकाबला जीतना अनिवार्य हो जाएगा।

IPL 2023: धुंधली उम्मीदों का आखिरी मुकाबला, आज पंजाब का सामना करेगी RR

आरसीबी और मुंबई के अंक बराबर, रनरेट में बैंगलोर आगे

अगर IPL 2023 की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस जीत के बाद आरसीबी के मुंबई इंडियंस के बराबर 14 अंक हो गए हैं। लेकिन बैंगलोर की टीम अच्छे नेट रनरेट के कारण चौथे स्थान पर आ गई है। रविवार को मुंबई का मुकाबला सनराइजर्स से होगा और आरसीबी का मुकाबला गुजरात टाइटंस से। उस मैच के बाद ही आईपीएल प्लेऑफ की चौथी टीम पता चल सकती है। उससे पहले लखनऊ और चेन्नई के भी आखिरी-आखिरी मुकाबले होंगे। वहां यह दोनों टीमें अगर हारती हैं तो किसी एक के लिए खतरे की घंटी बज जाएगी। सीएसके का सामना 20 मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा तो लखनऊ की टीम केकेआर का सामना करेगी।

IPL 2023: विराट और फाफ की शतकीय साझेदारी से RCB ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, विराट ने जड़ा छठा IPL शतक

फिलहाल ऐसे हैं प्लेऑफ के ताजा समीकरण

अगर पॉइंट्स टेबल को दूसरे स्थान से देखें तो सीएसके को अपना आखिरी लीग मैच दिल्ली से खेलना है। अगर टीम यहां जीती तो हर हाल में IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर सीएसके को भी दिल्ली ने पंजाब की तरह चौंकाया तो उसे आखिरी तस्वीर तक इंतजार करना पड़ेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स का भी सीन कुछ ऐसा ही है। उसे आखिरी मैच केकेआर के खिलाफ खेलना है। अगर वह जीते तो प्लेऑफ वरना उन्हें भी इंतजार करना होगा। चेन्नई और लखनऊ दोनों के 15-15 अंक हैं। मुंबई इंडियंस रविवार को अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स से खेलेगी। वहां जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है।

IPL 2023: अथर्व तायडे का फैसला बना पंजाब की हार का कारण, छिड़ी नई बहस

चेन्नई और लखनऊ के लिए फंस सकता है पेंच

बाकी राजस्थान, केकेआर और पंजाब का खेल यहां आरसीबी की जीत के बाद खत्म होता दिख रहा है। अगर आरसीबी आखिरी मैच हारती है और मुंबई भी आखिरी मैच हारती है। उधर राजस्थान, पंजाब और केकेआर IPL 2023 का अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती हैं। फिर आखिरी में 14 अंक पर आकर पेंच फंस सकता है। वहां से नेट रनरेट जिस टीम का बेहतर होगा वो क्वालीफाई कर जाएगी। यानी उस स्थिति में सीएसके और लखनऊ अपना आखिरी-आखिरी मैच हारकर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं।

IPL 2023: समीकरण काफी टेढ़े है, लेकिन पंजाब अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार

अब भी खेल खुला है, उलटफेर से बचना जरूरी

एक समीकरण यह भी है कि, अगर आरसीबी और मुंबई अपने बचे हुए मैच जीतते हैं तो दोनों टीमों के 16-16 अंक हो जाएंगे। इस कंडीशन में उधर चेन्नई और लखनऊ अपने आखिरी-आखिरी मैच हारती हैं। उस स्थिति में चेन्नई या लखनऊ में से कोई एक टीम ही IPL 2023 के प्लेऑफ में जा पाएगी। दोनों के 15-15 अंक ही उस स्थिति में रह जाएंगे। यानी अभी भी खेल पूरी तरह से खुला है। यह कहना जल्दबाजी हो सकता है कि गुजरात के अलावा किसी एक टीम का जाना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here