IPL 2023: लखनऊ की जीत से आरसीबी को बड़ा फायदा, लेकिन और उलझे प्लेऑफ के समीकरण

0
436
IPL 2023 Playoff scenario after lsg vs mi match, boost for rcb but situation gets more complicated

मुंबई। IPL 2023 के 63वें मुकाबले में बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के सामने मुंबई इंडियंस थी। इस रोमांचक मैच में लखनऊ की टीम ने 5 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में लखनऊ की जीत के साथ ही अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वहीं प्लेऑफ का समीकरण अब और ज्यादा फंस चुका है।

IPL 2023: आज पंजाब का खेल बिगाड़ने उतरेगी ‘वॉर्नर टोली’, बेहद रोचक होगा PBKS vs DC मैच

रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग

मुंबई के ऊपर जीत के साथ अब लखनऊ की टीम के 13 मैचों में 15 अंक हो चुके हैं और ये टीम अब IPL 2023 अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 13 मैचों में 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर खिसक चुकी है। अब इन दोनों टीमों के एक-एक मैच बचे हैं। लखनऊ अगर अपना अगला मुकाबला जीतती है तो उनका प्लेऑफ स्थान एकदम पक्का हो जाएगा। वहीं मुंबई की टीम अगर अगला मैच जीती तो उनके 16 अंक होंगे और फिर मामला नेट रन रेट पर भी फंस सकता है। मुंबई का रन रेट इस वक्त -0.128 का है।

IPL 2023: LSG रोमांचक जीत के साथ प्लेऑफ के करीब, मुंबई को 5 रन से दी मात

आरसीबी-पंजाब के पास भी बराबर का मौका

मुंबई की हार के बाद अब आरसीबी और पंजाब की टीम के पास भी प्लेऑफ में पहुंचने का बराबर का मौका है। खासकर आरसीबी। आरसीबी के इस वक्त 12 मैचों में 12 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +0.166 का है। ऐसे में अगर ये टीम IPL 2023 में अपने दोनों आने वाले मैच जीतती है तो उनके पास मुंबई से बेहतर चांस होगा। वहीं पंजाब के भी 12 ही अंक हैं। लेकिन ये टीम भी -0.268 के अपने खराब रन रेट के चलते मुसीबत में है। ऐसे में पंजाब को अपने आने वाले दोनों मैच अच्छे फासले से जीतने होंगे।

IPL 2023: बड़ी देर से लौटी भुवी की लय, लेकिन जाते-जाते बना गए बड़े रिकॉर्ड

सीएसके की टीम भी रेस में

इनके अलावा एक और टीम जिसके पास क्वालीफाई करने का बड़ा चांस है उसका नाम है सीएसके। सीएसके के 13 मैचों में 15 अंक हैं और ये टीम IPL 2023 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। सीएसके को अब क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ अपने अगले मैच में जीत हासिल करने की जरूरत है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और केकेआर की सभी उम्मीदें दूसरी टीमों के हारने पर होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here