Home Cricket Ipl IPL 2023: धुंधली उम्मीदों का आखिरी मुकाबला, आज पंजाब का सामना करेगी...

IPL 2023: धुंधली उम्मीदों का आखिरी मुकाबला, आज पंजाब का सामना करेगी RR

0
IPL 2023 Live: On the basis of Sam Karan and Shahrukh, Punjab gave Rajasthan a target of 188 runs latest sports news in hindi

धर्मशाला। IPL 2023: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय एक ही नाव पर सवार हैं। दोनों के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है। आईपीएल 2023 में अपनी उम्मीदों को बचाए रखने के लिए पंजाब और राजस्थान दोनों के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। राजस्थान 12 अंक के साथ छठे स्थान पर और पंजाब इतने ही अंकों के साथ 8वें स्थान पर है। हालांकि राजस्थान की नेट रन रेट पंजाब के मुकाबले काफी बेहतर है।

IPL 2023: विराट और फाफ की शतकीय साजेदारी से RCB ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, विराट के जड़ा छठां IPL शतक

दोनों के लिए लीग में बने रहने की आखिरी उम्मीद

हालांकि दोनों ही टीमों का टॉप 4 में जगह बना पाना मुश्किल लग रहा है, मगर आखिरी उम्मीद किसी ने भी नहीं छोड़ी है। दोनों में से जिसे भी जीत मिलेगी, उसके 14 अंक हो जाएंगे। इसके बाद उसे दुआ करनी होगी कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL 2023 का अपना आखिरी मुकाबला हार जाए। हालांकि एक दुआ ये भी करनी होगी कि बैंगलोर बड़े अंतर से मुकाबला गंवाए और वो खुद बड़ी जीत हासिल करे, क्योंकि बैंगलोर की रन रेट राजस्थान और पंजाब के मुकाबले काफी बेहतर है।

IPL 2023: अथर्व तायडे का फैसला बना पंजाब की हार का कारण, छिड़ी नई बहस

नेट रन रेट पर भी करना होगा फोकस

अगर मामला नेट रन रेट पर फंसता है तो बैंगलोर की टीम बाजी मार सकती है। ऐसे में राजस्थान और पंजाब की कोशिश बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। दोनों IPL 2023 में दूसरी बार आमने सामने होंगे। पिछली टक्कर में पंजाब ने 5 रन से बाजी मारी थी। राजस्थान ने आईपीएल 2023 का आगाज तो शानदार किया था। शुरुआती 5 मैचों में से उसने 4 मुकाबले जीते थे, मगर इसके बाद वो अपनी लय को बरकरार नहीं रख पाई। राजस्थान की कोशिश जबरदस्त वापसी पर होगी। पंजाब के लिए अच्छी खबर ये है कि उनके सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन फॉर्म में लौट आए हैं।

IPL 2023: समीकरण काफी टेढ़े है, लेकिन पंजाब अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार

राजस्थान के स्टार खिलाडिय़ों पर होंगी निगाहें

टूर्नामेंट के पहले चरण में लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स की टीम को हराना बेहद मुश्किल है। लेकिन, इसके बाद उसकी लय गड़बड़ा गई और IPL 2023 के अपने पिछले पांच मैचों में से वह केवल एक मैच में जीत दर्ज कर पाई। राजस्थान के पास यशस्वी जायसवाल और युजवेंद्र चहल जैसे बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने भी कुछ शानदार पारियां खेली हैं। इन दोनों से टीम को इस मैच में भी बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version