IPL 2023: ऑरेंज कैप सूची में बड़ा बदलाव, डुप्लेसी ने पार किया 700 का आंकड़ा; कोहली भी टॉप 5 में

0
277
IPL 2023 orange cap race, faf du plessis scored 700 plus runs in this season, virat kohli enters in top 5

मुंबई। IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने बीती रात आईपीएल 2023 के 65वें मुकाबले में धामाल मचा दिया। अब कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई है। इस लीग में अपना 6ठां शतक जडऩे वाले किंग कोहली के नाम अब सीजन-16 में 538 रन हो गए हैं और वह अब चौथे पायदान पर हैं। कोहली के बल्ले से यह 44.83 की औसत और 135.86 के स्ट्राइक रेट के साथ निकले हैं। वहीं इसी मैच में 71 रनों की पारी खेलने वाले फाफ डुप्लेसी इस सूची के टॉप पर बने हुए हैं।

IPL 2023: RCB की जीत से MI टॉप-4 से बाहर, इन टीमों का भी फंसा पेंच

डुप्लेसी ने पार किया 700 रनों का आंकड़ा

सबसे पहले एक नजर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर डालते हैं। फाफ डुप्लेसी IPL 2023 700 रनों का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक जड़ उन्होंने यह कारनामा किया है। फाफ के नाम अब 13 मैचों में 58.50 की औसत और 153.95 के स्ट्राइक रेट के साथ 702 रन हो गए हैं और वह इस सूची के टॉप पर बरकरार हैं। कोहली और डुप्लेसी के अलावा टॉप-5 में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और डेवोन कॉन्वे हैं।

IPL 2023: धुंधली उम्मीदों का आखिरी मुकाबला, आज पंजाब का सामना करेगी RR

IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

फाफ डुप्लेसी: 702 रन

शुभमन गिल: 576 रन

यशस्वी जायस्वाल: 575 रन

विराट कोहली: 538 रन

डेवोन कॉन्वे: 498 रन

IPL 2023: विराट और फाफ की शतकीय साझेदारी से RCB ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा, विराट ने जड़ा छठा IPL शतक

पर्पल कैप की सूची में नहीं हुआ खास बदलाव

वहीं बात IPL 2023 में पर्पल कैप में शामिल गेंदबाजों की करें तो एसआरएच बनाम आरसीबी मुकाबले के बाद इस सूची में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। मोहम्मद सिराज जरूर 8वें पायदान पर पहुंच गए हैं। सिराज को हैदराबाद के खिलाफ 1 ही विकेट मिला और उनके नाम अब इस सीजन 17 विकेट हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप की रसे में फिलहाल मोहम्मद सिराज 23 विकेटों के साथ सबसे अगे चल रहे हैं।

IPL 2023: अथर्व तायडे का फैसला बना पंजाब की हार का कारण, छिड़ी नई बहस

IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मोहम्मद शमी: 23 विकेट

राशिद खान: 23 विकेट

युजवेंद्र चहल: 21 विकेट

पीयूष चावला: 20 विकेट

वरुण चक्रवर्ती: 19 विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here