IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी होगी भव्य, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह जमाएंगे रंग

0
375
IPL 2023 opening ceremony will be a grand event, tamannaah Bhatia and arijit singh will perform

मुंबई। IPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवड एक्ट्रेस कृति सेनन, कियारा आडावणी और सिंगर एपी ढिल्लों परफॉर्म करते नजर आए थे। वहीं अब 31 मार्च से आईपीएल 2023 की शुरुआत होने वाली है। इसमें भी कुछ फिल्मी सितारे अपना रंग जमाने वाले हैं। और, वो हैं फिल्म एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह। इसकी जानकारी आईपीएल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दोनों सितारों की पोस्टर शेयर करके दी गई है। आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी शाम 6 बजे होगी, जिसे तमन्ना ज्वाइन करेंगी और चार चांद लगाएंगी।

अरिजीत सिंह चलाएंगे आवाज का जादू

ये ओपनिंग सेरेमनी अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगी। वहीं क्रिकेट के सबसे बड़े फेस्टिवल का जश्न मनाने के लिए अरिजीत सिंह मौजूद रहेंगे और अपनी आवाज का जादू चलाएंगे। गौरतलब है कि वो बॉलीवुड के मशहूर और बड़े सिंगर है। उन्होंने अपनी आवाज से लोगों को खूब दीवाना बनाया है और अब वो IPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में भी रंग जमाएंगे। आईपीएल की सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जैसे ये जानकारी सामने आई, दोनों के ही फैंस उत्साहित हो गए। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स दोनों का परफॉर्मेंस देखने के लिए एक्साइट नजर आ रहे हैं। बता दें, पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

World Cup 2023: पाकिस्तानी प्रोपेगंडा फेल, ICC-BCCI ने खारिज की बांग्लादेश में मैच की अटकलें

तमन्ना और अरिजीत की प्रोफेशनल लाइफ

बहरहाल, IPL 2023 ओपनिंग रेरेमनी में परफॉर्म करने वाले तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो तमन्ना ने साल 2005 में फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्में की। उनकी अगली फिल्म है बोले चूडिय़ां, जिसमें वो नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ दिखेंगी। वहीं अरिजीत ने फिल्म मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत से डेब्यू किया था। वहीं उसके बाद उनके कई गाने हिट रहे हैं। हाल ही में आई शाहरुख की फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान को भी उन्होंने आवाज दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here