IPL 2023: अब अर्जुन तेंदुलकर की MI प्लेइंग XI में एंट्री मुश्किल, राह का कांटा बना यह खिलाड़ी

0
323
IPL 2023 now it’s difficult for arjun tendulkar to make space in mi playing XI, arshad khan performing good for team

मुंबई। IPL 2023: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के लिए क्या आईपीएल में आगे की राह मुश्किल सी हो गई है। अर्जुन तेंदुलकर ने आईपीएल में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के लिए लगातार चार मैच खेले, लेकिन इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है। खास बात ये है कि अर्जुन तेंदुलकर की जगह जिस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली, उसने इतना बेहतरीन प्रदर्शन कर दिया है कि अब अर्जुन तेंदुलकर की वापसी आईपीएल में इस सीजन मुश्किल सी नजर आती है। हालांकि वे आईपीएल में अभी और भी खेल सकते हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान और टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है, इसके बारे में आगे देखना और समझना होगा।

IPL 2023: बीच मैदान लडऩे की मिली सजा, विराट कोहली और गौतम गंभीर पर तगड़ा जुर्माना

अर्जुन तेंदुलकर की जगह अरशद खान को मिली जगह

IPL 2023 में अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलने का मौका मिला। पहले मैच में जब वे केकेआर के खिलाफ खेलने के लिए उतरे तो उन्होंने 17 रन दिए, लेकिन विकेट एक भी नहीं मिला। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने आईपीएल में अपना पहला विकेट लिया और भुवनेश्वर कुमार को आउट किया। इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ एक विकेट लिया और 48 रन खर्च कर दिए। यही वो मैच था, जब उन्होंने एक ही ओवर में 31 रन खर्च कर दिए थे। अगले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वे नौ रन देकर एक ही विकेट ले पाए। इसके बाद अगले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। और टीम में एंट्री होती है अरशद खान की।

WTC Final: IPL में दो सीनियर खिलाड़ी चोटिल, अब बदला जाएगा पूरा स्क्वॉड!

अरशद खान ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लिए तीन विकेट

अरशद खान ने इसी साल IPL 2023 में आरसीबी के खिलाफ डेब्यू किया। इस मैच में उन्होंने 28 रन देकर एक विकेट लिया। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 35 रन दिए और विकेट एक भी नहीं मिला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी अरशद खान को एक भी विकेट नहीं मिला। इसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया और अर्जुन तेंदुलकर को मौका दिया गया, लेकिन जब उनकी वापसी फिर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हुई तो उन्होंने 39 रन देकर तीन विकेट लिए। इस मैच में अरशद खान ने तीन ओवर ही फेंके, लेकिन जो विकेट लिए हैं, वे कमाल के हैं।

IPL 2023: आज दिल्ली के लिए करो या मरो का मुकाबला, मजबूत गुजरात से होगी टक्कर

अब रिस्क लेने की स्थिति में नहीं मुंबई इंडियंस

अरशद ने संजू सैमसन को सस्ते में आउट किया, उसके बाद शिमरन हेटमायर को भी पवेलियन की राहत दिखाई। इसके बाद जो यशस्वी जायसवाल शानदार फार्म में चल रहे हैं और शानदार शतक लगाया, उन्हें भी रोकने में अरशद खान ने ही कामयाबी हासिल की। अब मुंबई इंडियंस IPL 2023 में उस मोड़ पर खड़ी है, जहां से एक मैच की हार प्लेऑफ में जाने के रास्ते को रोक सकती है। ऐसे में देखना होगा कि अगले मुकाबले में रोहित शर्मा अरशद खान को मौका देते हैं या फिर अर्जुन तेंदुलकर को।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here