IPL 2023: ऑरेंज और पर्पल कैप के दावेदारों में कांटे का मुकाबला, डेविड वॉर्नर की भी एंट्री

0
179
IPL 2023 neck to neck fight for orange and purple cap, david warner enters in list of top ten batsmen

मुंबई। IPL 2023 में ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग अब निर्णायक मोड़ पर आ गई है। हालांकि इनके दावेदारों में कांटे का मुकाबला है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार रात 46 रनों की पारी खेल आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के टॉप-10 में अपनी जगह बनाई है। डेविड वॉर्नर के नाम इस सीजन 13 मैचों में 430 रन हो गए हैं, उनके बल्ले से यह रन 33.08 की औसत और 128.74 के स्ट्राइक रेट के साथ निकले। दिल्ली कैपिटल्स को तूफानी शुरुआत देने में वॉर्नर का अहम योगदान रहा। इसके अलावा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की करें तो अर्शदीप सिंह टॉप-10 से बाहर होने की कगार पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। वह 16 सफलताओं के साथ 10वें पायदान पर हैं।

IPL 2023: लगभग साफ होने लगी प्लेऑफ की तस्वीर, पंजाब की हार ने बदल दिए समीकरण

आज कोहली टॉप 5 वापसी की करेंगे कोशिश

सबसे पहले एक नजर इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची पर डालते हैं। फाफ डुप्लेसी IPL 2023 में अन्य बल्लेबाजों से आगे रहे हैं। वह इस सीजन 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं, वहीं शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल उनके सबसे करीब है। इनके अलावा टॉप-5 में सूर्यकुमार यादव और डेवोन कॉन्वे हैं। आज आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नजरें टॉप-5 में वापसी करने पर होगी। कोहली 438 रनों के साथ 6ठें पायदान पर हैं, वहीं डेविड वॉर्नर 7वें पर।

IPL 2023: आज हैदराबाद आत्मसम्मान के लिए तो बैंगलोर सिर्फ जीत के लिए उतरेगा, SRH vs RCB कड़ा होगा मुकाबला

IPL 2023 में ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाज

फाफ डुप्लेसी: 631 रन

शुभमन गिल: 576 रन

यशस्वी जायसवाल: 575 रन

डेवोन कॉन्वे: 498 रन

सूर्यकुमार यादव: 486 रन

IPL 2023: हार से बेहद निराश रोहित शर्मा, लेकिन MI के लिए अब भी खुली है प्लेऑफ की राह

मो. शमी और राशिद खान में कांटे की टक्कर

वहीं एक नजर IPL 2023 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों पर डालें तो, गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी और राशिद खान इस सूची के टॉप पर हैं। दोनों गेंदबाजों के नाम आईपीएल 2023 में 23-23 विकेट दर्ज हैं। हालांकि बेहतर इकोनॉमी रेट के चलते पर्पल कैप शमी के सिर सजी हुई है। इनके अलावा टॉप-5 में युजवेंद्र चहल, पीयूष चावला और वरुण चक्रवर्ती हैं।

IPL 2023: टीम इंडिया में जिसके चयन के लिए हुई तू-तू मैं-मैं, आईपीएल में नहीं दिखा पाया दम

IPL 2023 में पर्पल कैप की रेस में शामिल टॉप-5 गेंदबाज

मोहम्मद शमी: 23 विकेट

राशिद खान: 23 विकेट

युजवेंद्र चहल: 21 विकेट

पीयूष चावला: 20 विकेट

वरुण चक्रवर्ती: 19 विकेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here