IPL के अहम मुकाबलों से बाहर रहेंगे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार करेंगे कप्तानी

0
402
IPL 2023 mumbai Indians captain rohit Sharma to miss few matches, suryakumar yadav will be captain for those matches

मुंबई। IPL के 16वें सीजन को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बाकी है। सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं खिलाड़ी अपने-अपने होम ग्राउंड्स में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

UEFA 2024 Qualifier: बेंजामिन के गोल से France ने आयरलैंड को 1-0 से दी मात

वर्कलोड मैनेजमेंट के चलत रोहित कई मैचों से बाहर

खबरों के मुताबिक रोहित शर्मा वर्कलोड मैनेज करने के चलते IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहेंगे। आईपीएल फाइनल के बाद टीम इंडिया को एक हफ्ते बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। वहीं इसके बाद सभी खिलाड़ी घर में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटेगी।

World Cup 2023: श्रीलंका को मिले 5 अंक, साउथ अफ्रीका की बढ़ी क्वालीफिकेशन की टेंशन

सूर्यकुमार यादव करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे। सूर्यकुमार लंबे समय से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। वहीं रोहित डग आउट से बैठकर ही मैच पर ध्यान देंगे। बता दें कि रोहित अक्सर ज्यादा वर्कलोड होने के चलते पहले चोटिल हो चुके हैं। ऐसे में IPL में वो खुद के शरीर पर ज्यादा लोड नहीं डालना चाहते।

IPL खिलाड़ी ने धोनी को कहा ‘बिग डॉग’, सोश्यल मीडिया पर हो गया बवाल

सूर्या का करियर रहा है शानदार

सूर्यकुमार यादव ने पिछले एक साल में टी20 क्रिकेट में तूफान मचा दिया है। इस फॉर्मेट में सूर्या दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। IPL में मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कई सालों से खेल रहे सूर्या को इस साल आईपीएल में देखना खास रहेगा। वहीं वो आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के बड़े दावेदार हैं। आईपीएल में सूर्या ने आईपीएल में 62 मैच खेले और 59 पारियों में उन्होंने 1575 रन बनाए। सूर्यकुमार का आईपीएल में सर्वोच्च स्कोर 82 रन है। उनके नाम 0 आईपीएल शतक और 10 आईपीएल अर्धशतक हैं।

IPL से पहले सामने आए जसप्रीत बुमराह, सर्जरी के बाद वापसी की अटकलें

फ्रेंचाइजी के पास फैसला लेने का हक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बयान दिया था कि IPL में खिलाडिय़ों को लेकर फैसला करने का हक सिर्फ फ्रेंचाइजी को है। वो ही तय करेंगी कि खिलाडिय़ों का वर्कलोड कैसे मैनेज करना है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि ये हर खिलाड़ी पर भी निर्भर करता है कि वो क्या चाहता है। अगर उसे लगेगा कि उसके शरीर को आराम चाहिए तो वो एक-दो मैच के लिए ब्रेक ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here