Home Cricket Ipl IPL 2023: टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर लुटाए करोड़ों, लेकिन साबित हुए...

IPL 2023: टीमों ने विदेशी खिलाड़ियों पर लुटाए करोड़ों, लेकिन साबित हुए नाकाम

0
IPL 2023 most expensive foreigh players are not performing good sam curran ben stokes harry brook Cameron green

मुंबई। IPL 2023: आईपीएल में फ्रेंचाइजियां अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ी चुनती है। नीलामी में वह पूरी प्लानिंग से जाती हैं कि उन्हें किस खिलाड़ी के पीछे भागना है और किसके पीछे नहीं। आईपीएल-2023 की नीलामी में भी यही हुआ था और टीमों ने अपने हिसाब से खिलाड़ी चुने। चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने हालांकि जिन खिलाड़ियों के लिए अपनी तिजोरी खोली और उन्हें सबसे ज्यादा रकम दी उन्होंने पहले मैच में टीमों को निराश किया।

IPL 2023: कोहली ने बनाए पांच ‘विराट’ रिकॉर्ड, Mumbai Indians को किया चित

17.5 करोड़ के कैमरन ग्रीन ने मुंबई को किया निराश

मुंबई ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन के लिए 17.5 करोड़ में खर्च किए थे और सोचा था कि ये ऑलराउंडर अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ अपनी धारदार गेंदबाजी से टीम के लिए उपयोगी होगा। ग्रीन हालांकि IPL 2023 के पहले मैच में फेल रहे। उन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ महज पांच रन बनाए। वह गेंदबाजी में असफल रहे। यहां उन्होंने दो ओवरों में 30 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट लिया। इस मैच में मुंबई को हार मिली।

Madrid Spain Masters: फाइनल हारीं PV Sindhu, 29 मिनट में टूटा खिताब का सपना

हैरी ब्रूक नहीं कर सके सनराइजर्स के लिए कमाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2023 के ऑक्शन में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनको शामिल कर टीम को भरोसा था कि उसकी बल्लेबाजी मजबूत होगी। पहले मैच में तो वे कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। अपने आईपीएल डेब्यू में ये धुरंधर बल्लेबाज राजस्थान के खिलाफ सिर्फ 13 रन ही बना सका और इसके लिए उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया। हैदराबाद की टीम भी जीत हासिल नहीं कर सकी।

IPL 2023 Live: राजस्थान ने हैदराबाद को 72 रन से हराया, चहल ने लिए 4 विकेट

बेन स्टोक्स का नहीं चल रहा बल्ला

चेन्नई ने इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स को खरीदा था। इस खिलाड़ी के लिए चार बार की विजेता ने 16.25 करोड़ खर्च किए, लेकिन IPL 2023 के पहले मैच में स्टोक्स का बल्ला नहीं चल सका। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ सात रन बनाए। वह राशिद खान का शिकार बने। स्टोक्स पूरे सीजन गेंदबाजी नहीं करेंगे ये भी चेन्नई के लिए बड़ा झटका है। इस मैच में गुजरात ने जीत हासिल की।

Madrid Spain Masters: फाइनल हारीं PV Sindhu, 29 मिनट में टूटा खिताब का सपना

बाकियों से बेहतर रहे आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन

सैम करन इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ की कीमत ने खरीदा था। ग्रीन, स्टोक्स और ब्रूककी तुलना में करन ने IPL 2023 के अपने पहले मैच में अच्छा किया था। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में कोलकाता के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल का विकेट भी लिया वो भी अहम समय पर। कोलकाता के खिलाफ उन्होंने तीन ओवरों में 38 रन देकर एक विकेट लिया। पंजाब ने कोलकाता को हरा दिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version