IPL 2023: आखिरी ओवर में छक्कों की हैट्रिक, राजस्थान के खिलाफ मुंबई की रिकॉर्ड तोड़ जीत

0
146
IPL 2023 MI vs RR Mumbai Indians beat rajasthan royals by 6 wickets, biggest run chase in wankhede stadium

मुंबई। IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने आखिरी ओवर में तीन लंबे छक्के लगाए और मैच मुंबई की झोली में डाल दिया। वह टीम के लिए सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे।

सूर्यकुमार यादव ने खेली ताबड़तोड़ पारी  

बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका संदीप शर्मा ने दिया। जब कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभालने की कोशिश की। ईशान ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए। वहीं, ग्रीन ने 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। IPL 2023 के इस अहम मैच में सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर कदम रखते ही विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। वह पूरी तरह से लय में नजर आए। उन्होंने 29 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

IPL 2023 में युवा फिनिशर्स का दबदबा, अब इनके नाम से कांपते है गेंदबाज

टिम डेविड ने कर दिखाया कमाल

अंत में तिलक वर्मा और टिम डेविड ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। टिम ने जेसन होल्डर के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई को मैच  जिता दिया। उन्होंने 14 गेंदों में 45 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली हुआ है कि मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में किसी टीम ने 200 से ज्यादा रनों का टारगेट किया हो। मुंबई की टीम ने IPL 2023 में ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किए। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा का खाते में 1-1 विकेट गया। इसके अलावा मुंबई का कोई गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया।

यशस्वी जायसवाल के शतक पर फिरा पानी

राजस्थान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब जोस बटलर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन भी सिर्फ 14 रन ही बना पाए। देवदत्त पड्डीकल ने 2 रन और जेसन होल्डर ने 11 रनों का योगदान दिया, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने एक छोर पर टिककर बैटिंग की। उन्होंने 62 गेंदों में 124 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी वजह से ही राजस्थान की टीम IPL 2023 के इस मैच में मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बना पाई। उनके अलावा राजस्थान का कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। यशस्वी के शतक के बदौलत ही राजस्थान की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 ओवर में 3 विकेट चटकाए। पीयूष चावला के खाते में 2 विकेट गए। रिले मेडेरिथ और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Badminton Asia Championships: 61 साल में पहली बार फाइनल में भारत, सात्विक और चिराग ने किया कमाल

मुंबई ने जीते हैं पांच खिताब

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने आईपीएल में अभी तक 28 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 15 मैच मुंबई की टीम ने जीते हैं। वहीं, 12 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बाजी मारी है। IPL 2023 में हालांकि राजस्थान का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here