IPL 2023 में आज MI vs RCB में टक्कर, जो जीता वो सीधे नं. 3

0
347
IPL 2023 Live: Bangalore gave Mumbai a target of 197 runs, Faf and Maxwell played stormy innings latest sports news in hindi

मुंबई । IPL 2023 में आज मुंबई इंडियंस और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लीग स्टेज का 54वां मुकाबला खेला जाएगा। आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम होगा। आज जो भी टीम जीतेगी वो सीधे तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। मुंबई के खिलाफ इस मैदान पर बेंगलुरु की टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में इस मैच में उसकी कोशिश हार के क्रम को तोडऩे की होगी। इस मैदान पर उसे पिछली जीत 2015 में मिली थी। वानखेड़े पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले हुए हैं। इनमें मुंबई को 5 में जीत मिली। वहीं, बेंगलुरु सिर्फ तीन ही मैच जीत पाई है।

IPL 2023: रिंकू और रसल के तूफान में उड़ी पंजाब, रोमांचक मैच में KKR ने 5 विकेट से हराया

दोनों टीमों के अंक बराबर, सिर्फ नेट रनरेट का मामूली फर्क

मुंबई को IPL 2023 में अब तक खेले गए 10 मैचों में 5 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। बेंगलुरु के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी कैमरून ग्रीन, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड और जोफ्रा आर्चर हो सकते हैं। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और पीयूष चावला जैसे खिलाड़ी शानदार परफॉर्म कर रहे हैं। बेंगलुरु को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं। मुंबई के खिलाफ टीम के 4 विदेशी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा और जोश हेजलवुड हो सकते हैं। इनके अलावा विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और महिपाल लोमरोर जैसे खिलाड़ी दमदार खेल रहे हैं।

IPL 2023: मैदान की लड़ाई सोश्यल मीडिया तक आई, विराट कोहली का करारा जवाब!

आज जीतने वाली टीम बनेगी नंबर तीन

अंक तालिका में दोनों टीमों का हाल एक सा है। IPL 2023 के 10 मैच के बाद बैंगलोर के भी 10 अंक हैं और मुंबई के भी। बस हल्के से बेहतर रन रेट के चलते आरसीबी 5वें नंबर पर है और मुंबई इंडियंस छठे स्थान पर। लेकिन, अब इन दोनों टीमों में जो भी जीतेगा, वो सीधा तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा। यानी प्लेऑफ की ट्रेन में अपनी एक बर्थ पकड़ लेगी। भले ही वो बर्थ अभी कन्फर्म नहीं समझी जाएगी लेकिन दावा तो बन ही जाएगा।

IPL 2023 में RR vs SRH मैच बना रिकॉर्ड तोड़, बने कई बड़े कीर्तिमान

मुकाबले के अंदर के मुकाबलों पर नजर रखिएगा

जहां तक दोनों टीमों की ताकत की बात है तो वो लगभग एक जैसी है। दिलचस्प उन मुकाबलों को देखना भी होगा जो इस मुकाबले के अंदर दोनों टीमों के खिलाडिय़ों के बीच चलते दिखेंगे। मुकाबला वानखेड़े मैदान पर है तो कह सकते हैं कि एडवांटेज मुंबई के पास है। लेकिन, IPL 2023 की बड़ी हकीकत ये भी है कि किसी भी टीम के लिए उसके घरेलू मैदान सुरक्षित नहीं रहे हैं। मतलब वो अपने होम ग्राउंड पर भी हारे जरूर हैं। बीते 5 मैचों पर नजर डाले तो आरसीबी ने इनमें से 4 मैचों में मुंबई को हराया है। यानि यहां भी आरसीबी का पलड़ा भारी नजर आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here