IPL 2023 में जीत का खाता खोलने उतरेंगी मुंबई और दिल्ली

0
110
IPL 2023: Delhi's fourth consecutive defeat, Mumbai Indians beat by 6 wickets latest sports news in hindi

मुंबई। IPL 2023 में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ऐसी टीमें रही हैं जिनको एक भी जीत नहीं मिली है। इनमें से किसी एक टीम का खाता मंगलवार को खुलना तय है। दिल्ली अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई की मेजबानी करेगी। ऐसे में दोनों टीमें जीत की फिराक में होंगी और खाता खोलना चाहेंगी। दोनों ही टीमों ने अभी तक काफी संघर्ष किया है और बेहद निराशानजनक खेल दिखाया है।

IPL 2023: रोमांचक मुकाबले में Lucknow Super Giants ने बैंगलौर को 1 विकेट से हराया, पूरन और स्टोइनिस रहे हीरो

दिल्ली लगा चुकी है हार की हैट्रिक

दिल्ली ने तो इस सीजन की शुरुआत ही हार की हैट्रिक के साथ की है। उसने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में उसे हार मिली है। वहीं मुंबई की टीम ने दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इन दोनों की समस्या एक ही नजर आ रही है और वो है सही टीम संयोजन नहीं खोज पाना। IPL 2023 के आज के मैच में दोनों टीमें इसी की जद्दोजहद में होंगी।

IPL 2023: हैदराबाद ने लुटाए 13 करोड़ से ज्यादा, लेकिन 3-13 के फेर में फंसा यह खिलाड़ी

घर में दूसरी हार से बचना चाहेगी दिल्ली

दिल्ली का अपने घर में ये दूसरा मैच है। इससे पहले ये टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेल चुकी है और उसे हार मिली थी। IPL 2023 में अब दिल्ली अपने घर में दूसरी हार से बचना चाहेगी। जहां तक दिल्ली की बल्लेबाजी की बात हो तो उसके लिए सिर्फ डेविड वॉर्नर का बल्ला चला है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक जमाया था। गुजरात के खिलाफ भी वह 37 रन बनाकर टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे थे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक जमाया था। वॉर्नर के अलावा दिल्ली का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका है। ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में उम्मीद थी कि पृथ्वी शॉ का बल्ला चलेगा लेकिन ये युवा पूरी तरह से फेल रहा है।

IPL 2023: रिंकू सिंह ने सिर्फ मैच ही नहीं जिताया, बना दिए 5 ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

मुंबई के बड़े-बड़े नाम भी हो रहे नाकाम

मुंबई की बात की जाए तो उसके पास बड़े नाम हैं और बेहतरीन प्रतिभा वाले युवा खिलाड़ी भी हैं। लेकिन IPL 2023 में दोनों ही अभी तक फेल रहे हैं। इस टीम को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से आठ विकेट से मात खानी पड़ी थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उसे हराया था। टीम की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान रोहित, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव हैं। लेकिन ये तीनों अभी तक बुरी तरह से फेल हुए हैं। वहीं टिम डेविड, कैमरन ग्रीन और पिछले मैच में खेलने वाले ट्रिस्टन स्ट्ब्स ने भी टीम को निराश किया है।

IPL 2023: पंजाब किंग्स की बढ़ी टेंशन, अटक गया लिविंगस्टोन का मेडिकल क्लीयरेंस

आज दोनों टीमों ये हो सकते हैं बदलाव

अब अगर दोनों टीमों में बदलाव की बात की जाए तो अगर आर्चर आते हैं तो जेसन बेहरनडॉर्फ को बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं अरशद खान ने प्रभावित नहीं किया है तो उनकी जगह संदीप वॉरियर का मौका मिल सकता है। मुंबई कुमार कार्तिकेय और तिलक को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। जहां तक दिल्ली की बात है तो खलील अहमद अगर पूरी तरह से फिट नहीं हो सकते हैं तो चेतन साकरिया उनका स्थान ले सकते हैं। IPL 2023 के पिछले मैच में दिल्ली ने पृथ्वी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर यूज किया था। इस बार भी अगर दिल्ली की टीम दूसरी पारी खेलेगी तो ये कर सकती है। वहीं पहले बल्लेबाजी करती है तो दूसरी पारी में मुकेश कुमार को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here