IPL 2023: हार से बेहद निराश रोहित शर्मा, लेकिन MI के लिए अब भी खुली है प्लेऑफ की राह

0
276
IPL 2023 mi captain rohit sharma not happy with players performance, but Mumbai Indians cand still manage for playoff

मुंबई। IPL 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इसमें मुंबई इंडियंस को 5 रनों से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में लखनऊ की जीत के साथ ही अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वहीं प्लेऑफ का समीकरण अब और ज्यादा फंस चुका है।

IPL 2023: सात सालों से कायम है यह अनूठा रिकॉर्ड, क्या इस बार हो पाएगा कमाल!

7 टीमों में उलझकर रह गए प्लेऑफ के समीकरण

जीत के बाद लखनऊ के अब 15 अंक है। IPL 2023 अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के भी इतने ही अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ हार मुंबई के लिए बुरी खबर है। मैच जीतने पर वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाते, उनका भाग्य अब उनके हाथ में नहीं है। अभी भी प्लेऑफ के लिए तीन टीमों का क्वालीफाई करना बाकी है, जिसके लिए 7 टीमें लड़ रही हैं। दूसरे नंबर की चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर 8वें नंबर की पंजाब किंग्स में से कोई भी तीन टीमें क्वालीफाई कर सकती हैं।

IPL 2023: टीम इंडिया में जिसके चयन के लिए हुई तू-तू मैं-मैं, आईपीएल में नहीं दिखा पाया दम

एमआई के लिए बन रहे है यह समीकरण

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को IPL 2023 के अपने आखिरी लीग मैच में बेहतर रन रेट से हराना होगा। इससे यह होगा कि अगर बैंगलोर और पंजाब अपने आखिरी दोनों मैच जीतकर 16 अंक तक पहुंचती हैं तो उनकी रन रेट मुंबई से कम रहे। वहीं अगर मुंबई के साथ-साथ पंजाब और बैंगलोर के भी 16 पॉइंट्स हो जाते हैं, और दोनों की रन रेट मुंबई से बेहतर होती है, तो मुंबई फिर लखनऊ और चेन्नई के आखिरी गेम हारने के बाद ही मुंबई क्वालीफाई कर पाएगी।

IPL 2023: लखनऊ की जीत से आरसीबी को बड़ा फायदा, लेकिन और उलझे प्लेऑफ के समीकरण

इधर, हार के बाद बुरी तरह आगबबूला हुए कप्तान रोहित

बीती रात का मैच हारने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने IPL 2023 के इस मैच के बाद कहा कि हम अच्छा खेले ही नहीं। कुछ पल आए थे जिन्हें भुनाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दुर्भाग्यपूर्ण रहा लेकिन हमें मनोबल ऊंचा रखना होगा। पहले विकेट की साझेदारी में ईशान किशन के साथ 58 गेंद में 90 रन जोडऩे वाले रोहित ने कहा कि हमने पिच का अच्छा आकलन किया था। यह पहले की तरह नहीं थी और बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी। हमने दूसरे हाफ में लय खो दी। गेंदबाजी में भी आखिरी तीन ओवर में काफी रन दे डाले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here