IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा ने दिए संकेत, टीम इंडिया में शामिल होगा MI का धांसू बल्लेबाज

0
260
IPL 2023 MI captain rohit Sharma impressed with performance of tilak verma, may debut in team india

मुंबई। IPL 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक धमाकेदार मुकाबले में 14 रन से मात दी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर 192 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 178 रन पर ऑलआउट हो गई। इस पूरे ही सीजन में अबतक मुंबई के एक बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने हिंट दिया है कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकता है।

WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी देंगे भारत को चुनौती

टीम इंडिया में होगी इस खिलाड़ी की एंट्री

बात हो रही है युवा स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए तिलक ने पिछले दो सीजन से आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन किया है। तिलक ने आईपीएल 2022 में 36.09 की औसत से 397 रन बनाए थे। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 131 का था। लेकिन IPL 2023 में तो इस खिलाड़ी ने 5 ही मैचों में 214 रन कूट दिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158 का रहा है और उनकी औसत 53.5 की रही है।

IPL 2023 में सिर्फ दूसरा मैच और आखिरी ओवर का प्रेशर, इतिहाच रच गया ‘जूनियर’

तिलक के प्रदर्शन से कप्तान रोहित शर्मा काफी खुश

तिलक के प्रदर्शन से कप्तान रोहित शर्मा भी बेहद खुद हैं। रोहित ने तिलक को लेकर कहा कि हमने तिलक को पिछले सीजन में देखा था। हम सब जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। मुझे उसका दृष्टिकोण पसंद है। हम उसे IPL 2023 के अलावा भी आगे कई टीमों के लिए खेलते हुए देखेंगे। रोहित ने साफतौर पर संकेत दिया है कि ये खिलाड़ी अपने इंडिया डेब्यू से अब ज्यादा दूर नहीं है।

IPL 2023: आज जयपुर में जीतने वाला बनेगा नम्बर वन, राजस्थान से टकराएगा लखनऊ

जीत के बाद उत्साहित नजर आए कप्तान

वहीं सनराइजर्स के खिलाफ जीत के बाद रोहित ने कहा कि मैंने यहां तीन साल खेला। ट्रॉफी भी जीती। यहां वापस आना पसंद है। हमारे पास कुछ खिलाड़ी थे जिन्होंने पहले आईपीएल नहीं खेला था। हमें उन्हें बैक करना पड़ा। वे फॉर्म में आ रहे हैं। मैं जो कर रहा हूं उसका लुत्फ उठा रहा हूं। यह एक अलग भूमिका है। मैं टेम्पो सेट करने की कोशिश कर रहा हूं। पावरप्ले में कुछ रन हासिल कर खुश हूं। मैं समझता हूं कि हममें से किसी एक को बड़ी पारी खेलनी होगी। उन्होंने कहा कि IPL 2023 में हमारे पास लंबा बल्लेबाजी लाइन-अप है। हम चाहते हैं कि ये लोग बाहर आएं और खुलकर बल्लेबाजी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here