Home Cricket Ipl IPL 2023 से बाहर हुए केएल राहुल, WTC Final खेलने पर भी...

IPL 2023 से बाहर हुए केएल राहुल, WTC Final खेलने पर भी संशय!

0
IPL 2023 kl rahul ruled out from ipl 2023, suspense on playing wtc final

मुंबई। IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के कप्तान केएल राहुल इस पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने पर भी संशय की स्थिति बरकरार है। वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। जिसके बाद चेन्नई के खिलाफ मैच में भी राहुल ने भाग नहीं लिया था।

IPL 2023 में भी जारी है इस खिलाड़ी का फ्लॉप शो, अब खतरे में करियर

स्कैन के नतीजों पर तय होगा केएल राहुल का भविष्य

एक रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल ने IPL 2023 के बीच ही एलएसजी का कैंप छोड़ दिया है। उनके मुंबई में कुछ टेस्ट किए गए हैं। स्कैन के नतीजे अगले महीने की शुरुआत में लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में राहुल की भागीदारी तय करेंगे। उनके इलाज पर नजर रखने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की टीम ने गुरुवार रात तक टीम प्रबंधन सहित संबंधितों को सूचित नहीं किया है लेकिन जो लोग स्थिति जानते हैं वे बिल्कुल आशावादी नहीं हैं। पूरी संभावना जताई जा रही है कि राहुल डब्ल्यूटीसी फाइनल से भी बाहर हो सकते हैं।

Doha Diamond League आज से, 90 मीटर पर होगी चैम्पियन नीरज की नजर

टीम मैनेजमेंट ने अभी तक नहीं जारी की आधिकारिक जानकारी

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि राहुल की चोट की प्रकृति केवल अटकलों का विषय रही है क्योंकि न तो एलएसजी प्रबंधन और न ही बीसीसीआई ने औपचारिक बयान दिया है। कहा जा रहा है कि वह हैमस्ट्रिंग या कूल्हे की चोट से पीडि़त हो सकते हैं। हालांकि इसका सही पता उनके स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। लेकिन, यह तो तय है कि वे IPL 2023 से अब बाहर हो चुके है।

IPL 2023: केकेआर की जीत के बाद भी नहीं बदली रैंकिंग, बढ़ा प्लेऑफ का रोमांच

ऐसे चोटिल हुए थे केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल IPL 2023 में आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। बेंगलुरु की पारी में दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर फील्डिंग के दौरान राहुल के पैर में खिंचाव महसूस हुआ। वह गेंद के पीछे दौड़ते हुए रुक गए। इस चोट के बाद वे दर्द में कराहते दिखे और फिर टीम के फिजियो उन्हें मैदान से बाहर ले गए। वे दूसरी पारी में भी अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी करने आए लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। वे इसमें ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version